‘जीतें तो आयोग अच्छा, हारें तो खराब…’ राहुल गांधी पर बृजभूषण का पलटवार, बृजभूषण की मांग- जंतर-मंतर पर बैन हो धरना
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजभूषण शरण सिंह ने जमकर पलटवार किया है. आज अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कहा कि कांग्रेस की आदत बन गई है कि जब चुनाव जीत जाते हैं तो चुनाव आयोग अच्छा लगता है और जब हार जाते हैं तो चुनाव आयोग खराब हो जाता है. यही दोहरा चरित्र देश की जनता देख रही है.





