Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कूड़ेदान में मिले 30 iPhone, महिला ने लौटाए, हर तरफ हो रही है तारीफ

पुलिस ने जांच में पाया कि जिस व्यक्ति ने फोन खोए थे वह एक कूरियर था जिसने एक दिन पहले गलती से उन्हें सड़क पर छोड़ दिया था.

कूड़ेदान में मिले 30 iPhone

कूड़ेदान में मिले 30 iPhone

एक चीनी महिला के छोटे भाई को कूड़ेदान में एक नहीं 30 आईफोन मिले. लेकिन महिला ने जो किया उसकी सोशल मीडिया से लेकर देश-विदेश तक में चर्चा हो रही है. लोग महिला की प्रशंसा कर रहे हैं. महिला चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली है. नाम है चाई. चाई ने घटना के बारे में बताया.

उन्होंने न्यूज एजेंसी को बताया कि  7 जुलाई की सुबह कचरा फेंकते समय उनके फ्लैट के नीचे रखे कूड़ेदान से छोटे भाई को 1 आईफोन मिला. हैरान भाई ने चाई को कॉल किया. चाई जब नीचे आई और दोनों ने कूड़ेदान को खंगाला तो उसमें से 30 नए आईफोन मिले.” इतने सारे आईफोन मिलने से चाई घबरा गई. उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पास रखे कूड़ेदान से एक और आईफोन मिला.

यह भी पढ़ें: जमाअत के प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा प्रभावित गुरुग्राम का दौरा किया, तुरंत शांति बहाली की मांग की

पुलिस ने जांच में पाया कि जिस व्यक्ति ने फोन खोए थे वह एक कूरियर था जिसने एक दिन पहले गलती से उन्हें सड़क पर छोड़ दिया था. महिला ने सारे फोन लौटा दिए. बताया गया कि सारे के सारे आईफोन 14 प्रो थे. कूरियर बॉय लुयी ने कहा, “बॉक्स भूल जाने की बात अगले दिन पता चली. लुयी ने सोचा की जीवन में कभी इतने सारे पैसे नहीं लौटा पाएगा. सीसीटीवी चैक करने के बाद उसे पता चला कि बॉक्स वो महिला के घर के बाहर भूल गया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital