Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जानें कैसा था दुनिया का सबसे पहला MEME; इसे किसने और क्यूं बनाया?

साल 1921 में इसे IOWA यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक व्यंग पत्रिका द जज में छापा गया था.

meme

फोटो-सोशल मीडिया

MEME: फेसबुक हो या एक्स… या फिर सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफार्म, हर जगह MEME ही MEME (मीम) नजर आते हैं. जब कोई घटना हो जाती है या फिर किसी व्यक्ति विशेष से सम्बंधित कोई खबर, तब सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ जाती है. क्या आपने कभी सोचा है कि ये मीम का विचार कहां से आया और सबसे पहले किसने इसे इजाद किया? तो आइए हम देते हैं आपके सभी सवालों के जवाब-

पहला मीम किसने बनाया?

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1921 में इसे IOWA यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक व्यंग पत्रिका द जज में छापा गया था. इस फोटो में जहां ओर ओर सुंदर कार्टून बना है तो वहीं जिसके नीचे लिखा है कि जब आप पर फ्लैश लाइट पड़ती है तो आपको लगता है कि आप ऐसे दिखेंगे. तो इसी के साथ ही दूसरी फोटो बदसूरत बनाई गई है और इसके नीचे लिखा है कि फ्लैश लाइट में असलियत में आप ऐसे दिखते हैं.

ये भी पढ़ें-महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाई दुनिया की पहली AI ड्रेस! जाने क्या हैं कमाल के फीचर्स…Video

कौन है दुनिया का पहला मीम?

इस लेख में सबसे ऊपर एक फोटो लगाई गई है, जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, इसमें दो कार्टून दिखाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस तस्वीर को सबसे पहले एक्स (ट्विटर) पर 2018 में शेयर किया गया था और फिर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे दुनिया का सबसे पहला मीम कहना शुरू कर दिया था.

जानें मीम शब्द का मतलब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीम शब्द प्राचीन यूनानी शब्द ‘मीमेमा’ का छोटा रूप है. हिन्दी में इसका अर्थ नकल करना या फिर नकल उतारना होता है. फिलहाल वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर जो मीम वायरल हो रहे हैं, उसे किसी लेख या फिर घटना को व्यंगात्मक तरीके से पेश करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. हाल ही में टी20 विश्वकप जीतने पर प्लेयर्स को लेकर तमाम मीम वायरल हुए थे.

जानें पहले मीम को लेकर क्या किया जाता है दावा?

दुनिया के पहले मीम को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है. माना जाता है कि इस मीम से पहले भी कई मीम सामने आ चुके हैं. साल 1919 से 1959 तक इस तरह के स्केच कॉमिक्स में खूब देखे गए हैं. रिपोर्ट की मानें तो कॉमिक्स विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी द्वारा इस तरह के मीम प्रकाशित किए जाते रहे हैं. इसी वजह से फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस मीम की फोटो को दुनिया का पहला मीम नहीं कह सकते.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital