Bharat Express DD Free Dish

Shardiya Navratri 2025 Wishes: कुमकुम भरे कदमों से आएं मां दुर्गा आपके द्वार…शारदीय नवरात्रि पर इन भक्तिमय संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

Shardiya Navratri 2025 Wishes: नवरात्रि के अवसर पर अगर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप उन्हें ये शुभ संदेश भेज सकते हैं.

Shardiya Navratri 2025 Wishes

Shardiya Navratri 2025 Wishes: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है. चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि होती हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का खास महत्तव होता है. इस साल 22 सितंबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि Shardiya Navratri 2025 की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 01 अक्टूबर को होगा. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के खास अवसर पर अगर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप उन्हें ये शुभ संदेश भेज सकते हैं.

Shardiya Navratri 2025 Wishes

सज रहा है मां का दरबार,
सुनाई दे रही जयकार,
नवरात्रि का ये पावन पर्व,
मां दुर्गा करें सबका उद्धार.
शुभ नवरात्रि!

शेरों वाली मां का दरबार सजा है,
भक्तों का हुजूम लगा है,
जो भी जाता है मां के द्वार,
खाली झोली नहीं लौटता इस बार.
जय माता दी!

शेरों वाली मां का दरबार सजा है,
भक्तों का हुजूम लगा है,
जो भी जाता है मां के द्वार,
खाली झोली नहीं लौटता इस बार.
जय माता दी!

हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,
तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन नव
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां!
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

देवी माता के शुभ कदम आपके घर में आएं,
परेशानियां आपसे हमेशा नजर चुराएं,
आपकी झोली खुशियों से भर जाए,
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिन, 9 शक्तियां — जानिए किस दिन किसे पूजें, क्या हैं उनसे जुड़े संदेश

शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्रि,
मां की भक्ति का संगम है नवरात्रि,
बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है नवरात्रि,
सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
बन के रौशनी तुम राह दिखा देना
मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना.
जय माता दी!

नवरात्रि के नौ दिन,
माँ दुर्गा की भक्ति में बिताएं,
माँ के आशीर्वाद से,
आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएँ.
जय माता दी!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read