Women Break Train Window: इंदौर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन में बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने यात्रियों से लेकर सोशल मीडिया तक सबको हैरान कर दिया. ट्रेन में सवार एक महिला अचानक गुस्से में आकर अपनी सीट के पास की खिड़की का शीशा तोड़ने लगी. उसने ट्रे निकालकर बार-बार शीशे पर मारना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में शीशा पूरी तरह चटक गया और वहां मौजूद लोग सन्न रह गए.
पर्स चोरी होने के बाद भड़की महिला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पर्स ट्रेन में चोरी हो गया था. जब उसने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से मदद मांगी, तो कथित तौर पर किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. इससे वह बुरी तरह गुस्से में आ गई. वायरल वीडियो में वह बार-बार कहती नजर आ रही है “मेरा पर्स दो, बात खत्म!” यानी उसे बस अपना सामान वापस चाहिए था.
ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री उसे समझाने की कोशिश करते रहे कि वह शीशा न तोड़े, लेकिन महिला किसी की नहीं सुन रही थी. उसके बगल में बैठा एक छोटा बच्चा डरा-सहमा सब देख रहा था.
Mera Purse Do, Baat Khatam!🙎
A viral video from an Indore–Delhi train shows a furious woman — sitting beside her toddler — smashing a coach window after claiming her purse was stolen.
👇pic.twitter.com/Jn11mcLL1RWitnesses say she lost control, screaming in frustration, while…
— vikash kumar tiwari (@iem_vikash) October 29, 2025
यात्रियों और नेटिजन्स में चिंता
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने महिला के व्यवहार पर सवाल उठाए, तो कईयों ने उसके दर्द को समझने की कोशिश की. एक यूजर ने लिखा, “बच्चा उसके पास बैठा है, उसे चोट लग सकती थी.”
वहीं दूसरे ने कहा, “पर्स चोरी हुआ है, कोई मदद नहीं कर रहा, उसका गुस्सा जायज है.” कई लोगों ने रेलवे प्रशासन पर भी सवाल उठाए “अगर RPF ने समय पर मदद की होती, तो शायद ये हालात नहीं बनते.”
सुरक्षा का सवाल
कुछ लोगों ने महिला के व्यवहार को ‘मां की मजबूरी’ बताया. एक यूज़र ने लिखा, “उसके पास बच्चा है, और शायद सारा जरूरी सामान पर्स में था. ऐसे में उसका टूट जाना स्वाभाविक है.” हालांकि, कई यूज़र्स ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. “उस बच्चे के मन में कितना डर बैठ गया होगा, ये सोचकर ही डर लगता है,” एक टिप्पणी में कहा गया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों ने कमेंट किया. किसी ने महिला को ‘पीड़िता’ कहा तो किसी ने उसकी हरकत को ‘खतरनाक’ बताया.
ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे BJP विधायक रवि नेगी! रील के चक्कर में यमुना में गिरे, वायरल हुआ VIDEO
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



