Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lakhimpur Kheri: दुकान में लगे शीशे में मुंह निहारने लगा लंगूर, चढ़ावा चढ़ाने लगे लोग

Viral Video: लंगूर एक चश्मे की दुकान पर आकर बैठ गया और अपनी शक्ल दुकान में लगे आईने में निहारने लगा. दुकान के मालिक ने कहा कि उसके दुकान में लंगूर के रूप में खुद बालाजी आये हैं.

lakhimpur news

शीशे के सामने बैठा लंगूर

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक लंगूर एक चश्मे की दुकान पर आकर बैठ गया और खुद को दुकान में लगे आईने में निहारने लगा. दुकान के मालिक ने कहा कि उसके दुकान में बन्दर के रूप में खुद बालाजी आये हैं. दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई.कई लोग तो उस लंगूर को देखकर प्रणाम कर के चढ़ावा भी चढ़ाने लगे.

लंगूर दुकान में लगभग ढाई घंटे तक बैठा रहा और फिर वहां से उठ कर चला गया. दुकान के मालिक ने कहा कि उसके दुकान पर खुद बालाजी आये हैं. यह घटना लखीमपुर खीरी के अस्पताल रोड स्थित चश्मे की दुकान की है. चश्मे के दुकान के मालिक विपुल मित्तल बताते हैं कि सुबह-सुबह दुकान खोलते ही उनके दुकान में एक लंगूर आकर बैठ गया. लंगूर दुकान के काउंटर पर बैठ कर शीशे में अपनी शक्ल देखने लगा. बन्दर को इस तरह बैठ देख कर दुकान के मालिक को लगा कि उनकी दुकान में खुद बालाजी आ गए हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि-ये हनुमान जी के स्वरुप हैं. ये हमारी मदद करने आये हैं. हमारे इलाके में जितने भी शैतान बन्दर है उनको ये लंगूर बन्दर भगा रहा है. हमारी हनुमान जी में बहुत आस्था है और यहाँ पर जितने भी लोग लंगूर के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं, वो भी हनुमान जी के भक्त हैं. दर्शन के दौरान लोग उनपर बिस्कुट ,केला और दूध का चढावा भी चढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ballarshah Railway Station: बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चारों तरफ चीख-पुकार…ट्रैक पर पड़े घायल

दुकान के मालिक ने क्या कहा

दुकान के मालिक विपुल मित्तल ने बताया कि जबसे लंगूर उनकी दुकान में आया तब से वो दुकान के बहार नहीं निकल पाएं हैं. वो जब-जब दुकान से निकलने की कोशिश करते तब-तब लंगूर उनको खदेड़ लेता है, जिसकी वजह से उनको दुकान के अन्दर हीं रहना पड़ा. आगे विपुल ने कहा कि लंगूर के रूप में खुद बालाजी महाराज आये थे.वो काफी देर से दुकान पर थे और फिर आधे घंटे के लिए कहीं चले गए ते फिर वापस आ गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital