देश

Weather Update: अभी और सताएगी झुलसती गर्मी, कई राज्यों में तापमान पहुंचेगा 45 पार, जानें कब बदलेगा मौसम

Weather Update: देशभर में गर्मी के सितम ने कहर ढहा रखा है. दिन के समय में सूरज की तेज तपिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 डिग्री तक पहुंच जा रहा है. दिल्ली समेत देश के राज्य में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी होने वाली है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों (रविवार और सोमवार) के लिए उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के लिए हीटवेव चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इन जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा. बीते दिन शनिवार को मौसम गर्म रहा. सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान रहे. शाम करीब सात बजे तक हवा गर्म बनी हुई थी. अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा.

झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत

विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों के बाद झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी. एक बार फिर मई में दिन में भी लोगों को ठंडी हवा के झोंके मिलेंगे. एक्सपर्ट के अनुसार तापमान 5 से 6 डिग्री तक कम हो जाएंगे. इस बार मई में अभी तक एक दिन भी लू नहीं चली है. 26 मई तक लू के आसार भी नहीं हैं. संभावना यह भी है कि यह मई कई साल में सबसे ठंडी मई रह सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 21 मई तक प्रदेश के कुछ पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गर्म हवाओं के थपेड़े चलेंगे. इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है. वही 21 मई से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi: मैट्रिमोनियल साइट पर महिला को हुआ प्यार, फिर हुई ठगी का शिकार, लुटेरा प्रेमी खुद को बताता था बिजनेसमैन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 23 मई के आसपास बारिश का दौर शुरू होने पर फिर मौसम के करवट लेने की संभावना है। 24 और 26 मई को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस दौरान चक्रवात की स्थिति और पुरवा और पछुआ हवाओं के समागम से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस बार लखनऊ में मानसून के 25 से 29 जून के करीब दस्तक देने के आसार हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

33 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

33 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago