यूटिलिटी

Cyber Fraud: आधार नंबर और सिर्फ एक जानकारी से आपका बैंक खाता हो जाएगा खाली, ठगी के नए तरीके का हुआ खुलासा

Cyber Fraud Without OTP: बैंक का ओटीपी और सीवीवी या अन्य डिटेल लेकर धोखाधड़ी का मामला तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन अब फ्रॉड एक नए तरीके से शुरू हो गया है. बिना ओटीपी, सीवीवी नंबर और बैंक विवरण के भी आपका खाता साफ किया जा सकता है. जालसाजों ने नया तरीका निकाला है.

ऐसे कई मामले पूर्व में आ चुके हैं. साइबर अपराधी सिलिकॉन फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक मशीन बना रहे हैं और एटीएम को उनके आधार नंबर और उनके डुप्लीकेट फिंगरप्रिंट से संचालित किया जा रहा है. लोगों के खातों से लाखों रुपए गायब हो गए हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मामलों में, जिनमें लाखों रुपये की ठगी हुई.

कुछ ठगी के मामले

मशहूर यूट्यूबर पुष्पेंद्र सिंह की मां के खाते से पैसे निकाले गए. YouTuber ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि बिना किसी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के उसकी मां के अकाउंट से पैसे निकाले गए. उन्होंने कहा कि बैंक से अलर्ट मैसेज आदि भी नहीं आया और जब पासबुक अपडेट कराई गई तो ठगी का पता चला. यह फ्रॉड आधार लिंक्ड फिंगरप्रिंट के जरिए हुआ.

इसी साल जनवरी में हरियाणा के गुरुग्राम में भी ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था. एक शख्स के फिंगर प्रिंट की मदद से उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए. हालांकि, जब धोखाधड़ी का पता चला, तो आधार ऐप का उपयोग करके बायोमेट्रिक को लॉक कर दिया गया. वहीं, साल 2022 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था.

ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Trolled: कान्स में अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बताने लगे चिकन शोरमा और समोसा ड्रेस

कैसे की जाती है ठगी

आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस (AePS) की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में ज्यादातर लोग सिर्फ आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट के जरिए पैसा निकाल रहे हैं. एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस से पैसे निकालने के लिए आपको कोई अन्य जानकारी देने की जरूरत नहीं है. आधार नंबर और फिंगरप्रिंट की मदद से ही आपके खाते से पैसा निकाला जाता है. इसके बदले ग्राहक सेवा संचालक आपसे कुछ पैसे का कमीशन लेता है.

AePS की मदद से, आप न केवल पैसे निकाल सकते हैं, जमा कर सकते हैं, खाता विवरण चेक कर सकते हैं, आदि. AePS को अलग से सक्रिय करने की कोई आवश्यकता नहीं है. यदि आपने खाता संख्या को आधार से लिंक किया है, तो आपके खाते पर AePS सिस्टम सक्षम है. यानी आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव! जेएंडके में खुलेंगी देश-विदेश की यूनिवर्सिटीज, रिजर्वेशन से लेकर स्कॉलरशिप तक का ऐलान

J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…

12 minutes ago

‘ईरान की हथियार बनाने की क्षमता 85% खत्म…’ डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद क्या पलटने वाला है मिडिल ईस्ट का गेम?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार…

14 minutes ago

गैस चैंबर बनी राजधानी! चांदनी चौक में AQI 400 और नोएडा-गुरुग्राम में भी हाल बेहाल, जानिए कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत अब भी 'गंभीर' बनी हुई है. हालांकि,…

27 minutes ago

अमित शाह से मिले सूर्यकुमार यादव, परिवार के साथ पहुंचे गृह मंत्री के आवास, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

Suryakumar Yadav Meet Amit Shah: सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि…

35 minutes ago

यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी, रूस पर प्रतिबंधों का दबाव… युद्ध खत्म कराने में जुटा अमेरिका

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास तेज कर…

48 minutes ago