होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Junior NTR Wedding: जूनियर एनटीआर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सुपरस्टार एनटी रामाराव के बेटे हैं. RRR में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर जूनियर एनटीआर अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं. यही वजह है कि सभी उनसे बेहद प्यार करते हैं. वे शाही तरीके से रहते हैं. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनकी शादी में 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे और इनकी शादी सेलिब्रिटीज की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है.
जूनियर एनटीआर की शादी सबसे महंगी सेलिब्रिटी शादियों में से एक मानी जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी शादी में 100 करोड़ रुपए खर्च किए थे. इस खास शादी में 15000 लोग शामिल हुए थे. जिसमें 3000 सेलेब्रिटी गेस्ट और 12 हजार फैन्स शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में बेहतरीन साज-सज्जा पर काफी पैसे खर्च किए गए. इस शादी में सिर्फ 18 करोड़ रुपए का मंडप तैयार किया गया था.
जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी की साड़ी की कीमत की बात करें तो उन्होंने वरमाला में एक करोड़ रुपये की साड़ी पहनी थी. कहा जाता है कि यह साड़ी उन्होंने बाद में दान की थी.
आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर की शादी में विवाद हो गया था. दरअसल, शादी के वक्त लक्ष्मी की उम्र महज 17 साल थी इसलिए इस शादी को एक साल के लिए टालना पड़ा और लक्ष्मी के बालिग होने के बाद ही जूनियर एनटीआर उनके साथ सात फेरे ले पाए.
Telangana News: तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसे में खम्मम के मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ.…
Suryakumar Yadav on Vaibhav Suryavanshi: सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की. SKY ने…
Giorgia Meloni Burqa Ban: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने साल 2027 के आम चुनाव…
SBI SCO Recruitment 2026 Salary: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के…
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगा साजिश मामले के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम…
दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सात नए जजों को शपथ…