देश

“इसलिए कहता हूं PM पढ़ा लिखा होना चाहिए”, 2000 की नोटबंदी पर केजरीवाल ने कसा तंज, कांग्रेस बोली- पहले करते हैं, फिर सोचते हैं

2000 rupee note: आरबीआई ने शुक्रवार को 2,000 के नोट को चलन से वापस लेने का फैसला लिया है. 30 सितंबर तक ये नोट अब बैंक में लोगों को फिर से वापस करने होंगे. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार खूब मीम भी शेयर किए जा रहे हैं. वहीं नोटबंदी को पूरी तरह से विफल बतानी वाली कांग्रेस ने 2000 के नोटों की नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. न सिर्फ कांग्रेस ने बल्कि आम आदमी पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है.

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “8 नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले के बाद इतनी धूमधाम से पेश किए गए 2,000 रुपये के नोट अब वापस लिए जा रहे हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- “हमारे स्वयं-भू विश्वगुरु, पहले करते हैं, फिर सोचते हैं. 8 नवंबर 2016 के विनाशकारी तुगलकी फरमान के बाद इतनी धूमधाम से पेश किए गए 2000 रुपये के नोट अब वापस लिए जा रहे हैं.”

‘2000 की नोटबंदी के पीछे की मंशा बतानी चाहिए’

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, 8 नवंबर 2016 का भूत एक बार फिर देश को परेशान करने के लिए वापस आ गया है. नोटबंदी का बहुत प्रचारित कदम इस देश के लिए एक बड़ी आपदा बना हुआ है. प्रधानमंत्री ने 2000 के नए नोटों के फायदों पर राष्ट्र को उपदेश दिया, आज जब छपाई बंद है तो उन सभी वादों का क्या हुआ ? कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि सरकार को इस तरह के कदम के पीछे अपनी मंशा बतानी चाहिए. सरकार अपने जन विरोधी और गरीब विरोधी एजेंडे को जारी रखे हुए हैं. उम्मीद है कि मीडिया इस तरह के कठोर कदम पर सरकार से सवाल करेगा और इसे दुनिया में ‘चिप की कमी’ के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराएगा.

यह भी पढ़ें-  Weather Update: अभी नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, कई राज्यों में तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

केजरीवाल ने भी साधा निशाना

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी 2000 के नोटों को वापस लेने पर बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि “पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा. अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा इसीलिए हम कहते हैं, पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए. एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोला जाता है. उसे समझ आता नहीं है. भुगतना जनता को पड़ता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

1 hour ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago