देश

2024 में कौन है जनता की पहली पसंद ? PM की रेस में राहुल गांधी कितने आगे ? क्या बदल रहा जनता का मूड ? जानें ताजा सर्वे

Lok Sabha Election 2024: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने मैदान फतह करने की तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसे में एक तरफ विपक्ष भी एकजुट होने की कोशिश में लगा है, लेकिन विपक्ष का पीएम के लिए चहेरा कौन होगा ? इसका जवाब अभी तक किसी को नहीं पता, लेकिन विपक्ष अगर एकजुट हो भी जाता है तो पीएम पद की रेस में कई बड़े नेताओं का नाम आता है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे कई और नाम भी शामिल है. वहीं दिल्ली में आप पार्टी सीएम केजरीवाल को पीएम फेस बनाने का दावा ठोकती है.

हालांंकि इन सबके बीच जनता 2024 के लिए किसे प्रधानमंत्री देखना चाहती है तो इसके लिए एक सी-वोटर की तरफ से एक सर्वे किया गया जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरे नंबर पर रहे हैं और इस उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा भी हो रहा है. इसलिए 2024 का चुनाव भी दिलचस्प हो गया है. चलिए अब आपको बताते हैं कि किस नेता को जनता ने सबसे ज्यादा पसंद किया.

राहुल गांधी दे रहे पीएम मोदी टक्कर ?

सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल सत्ता में रहने के बाद भी प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद बने हुए हैं. सर्वे में खुलासा हुआ है कि 48 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगता है कि मोदी पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. उनके बाद राहुल गांधी ने ही उन्हें टक्कर देते हुए नजर आए और उनको 18.12 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया है. बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने पर सी-वोटर द्वारा कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इसके बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ और केजरीवाल भी पसंद

सर्वे में कहा गया है कि 48.68 प्रतिशत लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद बताया है, इसके बाद 18.12 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन किया. सर्वे के अनुसार, 5.43 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4.96 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 2.33 प्रतिशत लोग पीएम देखना चाहते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल 1.09 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है.

हालांकि, सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है. 2019 में 60.76 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए पहली पसंद माना, लेकिन साल 2020 में बढ़कर 62.21 प्रतिशत हो गया. हालांकि, 2022 में 50.77 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पीएम पद के लिए समर्थन दिया. दूसरी ओर, पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. 2019 में 16.78 प्रतिशत ने उन्हें पीएम पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखा था. लेटेस्ट सर्वे में राहुल गांधी को 18 प्रतिशत लोगों ने शीर्ष पद के लिए समर्थन किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

44 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago