Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Adani Ports: रॉकेट बनने वाला है अडानी ग्रुप का ये शेयर, एक्सपर्ट बोले- अभी मौका है खरीदो

Adani Group के एक प्रमुख शेयर को लेकर खुशखबरी आई है, जिसके चलते निवेशकों को उसमें बड़े फायदे का अनुमान जताया जा रहा है.

Adani Ports Share Prediction: आज के वक्त में लोग शेयर मार्केट में खूब निवेश करते हैं. इसका फायदा ये है कि एक बड़ी आबादी ट्रेडिंग करके शेयर मार्केट के जरिए मुनाफा उठाती है. अडानी विरोधी हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के चलते पिछले दिनों अडानी ग्रुप के शेयरों में पैसा लगाने वाले लोगों को काफी नुकसान हुआ था. हालांकि रिपोर्ट के दावे फर्जी निकले, जिसके चलते अडानी ग्रुप के सभी शेयर अब फिर से ट्रैक पर आने लगे हैं.  इस बीच एक्सपर्ट्स का मानना है कि अडानी ग्रुप का शेयर अडानवी ग्रुप निवेशकों को बड़ा फायदा पहुंचा सकता है.

दरअसल, कई ब्रोकरेज कंपनियों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस शेयर में मुनाफा हो सकता है. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड पर पॉजिटिव है. शुक्रवार को इस शेयर की मूल्य 792.30 रुपये पर बंद हुई थी. नुवामा ने इस शेयर के लिए अपना लक्ष्य मूल्य 958 रुपये रखा है और इसे खरीदने की सलाह दी है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शेयर कितना ऊपर जाता है.

यह भी पढ़ें-Vaishno Devi Live Darshan: वैष्णो देवी से आई बड़ी खुशखबरी, अब भक्त घर से ही कर सकेंगे दर्शन

बता दें कि शुक्रवार को कंपनी के शेयर मामूली गिरावट के साथ 792.30 रुपये पर बंद हुए थे. पिछले महीने की बात करें तो अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 4.20% की गिरावट आई है. इस साल की बात करें तो 3.65% की गिरावट हुई है. वहीं पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को देखें यह शेयर 160.54% तक चढ़ गया है. इस दौरान इस शेयर की मूल्य में 304 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है. ऐसे में अब एक बार फिर इसमें तेजी की संभावना है.

यह भी पढ़ें-Tata Technologies IPO: शेयर प्राइस से लेकर लॉन्चिंग डेट तक, यहां जानें सबकुछ

ब्रोकरों के अनुसार इसके पीछे का कारण है कि विझिंजम पोर्ट अच्छी तरह से चीन के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के बड़े हिस्से को प्राप्त करने के लिए एक सुविधाजनक स्थिति में है. इस पोर्ट के विकास से, केरल राज्य के साथ अडानी पोर्ट्स के बीच की भागीदारी के रूप में व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital