Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं में धमाकेदार बदलाव, जानें 2025 से किन राज्यों में मिलेंगे 2100 रुपये

प्रदेश के लोगों के लिए और खास तौर पर महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान अब चुनावों में जीत की कुंजी बनता जा रहा है.

Women empowerment schemes India

प्रदेश के लोगों के लिए और खास तौर पर महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान अब चुनावों में जीत की कुंजी बनता जा रहा है. आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” की शुरुआत की, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपये दिए जाएंगे.

दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

अरविंद केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में आती है, तो महिलाओं को 1000 रुपये की बजाय 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. यह बदलाव अगले साल से लागू हो सकता है और अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में लौटती है, तो दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये की मासिक सहायता मिल सकती है.

महाराष्ट्र में भी मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

दिल्ली के अलावा, महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का ऐलान हुआ है. महाराष्ट्र की “माझी लाडकी बहिन योजना” के तहत महिलाओं को फिलहाल 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है. लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों के पहले, महायुति गठबंधन ने यह घोषणा की थी कि अगर उनकी सरकार फिर से बनती है, तो इस योजना की राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये किया जाएगा.

अब जब महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार फिर से बन चुकी है, तो यह संभावना जताई जा रही है कि नए साल से महाराष्ट्र की महिलाओं को 2100 रुपये की मासिक सहायता मिल सकती है.

मध्य प्रदेश और झारखंड में भी बढ़ेगी राशि

दिल्ली और महाराष्ट्र के अलावा, मध्य प्रदेश और झारखंड की महिलाओं के लिए भी नए साल में अतिरिक्त फायदे मिलने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक चुनावी सभा में यह घोषणा की कि “लाडली बहन योजना” के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है, और यह राशि 3000 रुपये तक हो सकती है. वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही “मैया सम्मान योजना” के तहत महिलाओं को मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है.

महिलाओं के लिए हित कारी योजनाएं

इन योजनाओं के माध्यम से दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड की महिलाएं आगामी वर्ष से आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं. चुनावों के नजदीक आने के साथ, इन घोषणाओं को महिलाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है.


इसे भी पढ़ें- ब्याज पर कर्ज देने वालों के खिलाफ सरकार लाएगी सख्त कानून, 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माना


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital