Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लाडली बहनों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने खातें में आएंगे 5 हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ?

Ladli Behna Yojana Benefits: लाड़ली बहना योजना को लेकर खबर आ रही है की योजना में लाभ की राशि बढ़ाकर 5000 रुपये हो सकती है. सरकार की ओर से इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है.

Ladli Bahana Yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana Benefits: केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. इनमें से बहुत सी योजनाएं महिलाओं के लिए होती है. सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इन योजनाओं को चलाती है. केंद्र सरकार के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आती है.

इन्ही में से एक लाडली बहन योजना का नाम भी शामिल है. इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक राशि देती है. सरकार की ओर से महिलाओं को हर महीने खाते में पैसे भेजे जाते हैं. वहीं अब इस योजना को लेकर खबर आ रही है कि योजना में लाभ की राशि बढ़कर 5 हजार रुपये किया जा सकता है. सरकार की ओर से इसे लेकर बड़ा ऐलान किया गया है.

योजना के तहत हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं. बता दें कि बुधनी विधानसभा सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव जीता था. लेकिन लोकसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान की जीत के बाद बुधनी विधानसभा की सीट खाली हो गई थी.

अब इस सीट पर 13 तारीख को कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा. इस उपचुनाव के प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की महिलाओं के लिए ‘लाडली बहन योजना’ को लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया है. उन्होंने योजना के तहत 5 हजार रुपए तक की राशि बढ़ाने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:अगर आप भी November में करने वाले हैं सफर तो हो जाएं सावधान, जाने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

महिलाओं में दौड़ रही खुशी की लहर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 9 नवंबर को आयोजित सभा में कहा था कि लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले 1250 रुपये के मासिक लाभ को बढ़ाया जाएगा और इसे 3000 किया जाएगा फिर इसके बाद से 5000 रुपये किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस ऐलान के बाद महिलाओं  लाभ ले रही महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत सरकार प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ दे रही है. योजना में लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रताएं तय की हैं. योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं को लाभ दिया जाता है. योजना के तहत जिन महिलाओं के परिवार की सालाना इनकम तो 2.50 लाख रुपये से कम है. उन्हें लाभ मिलता है. जिन महिलाओं के परिवार में कोई भी आयकरदाता नहीं है. उन्हें लाभ मिलता है. तो उसके साथ ही 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होने वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाभ मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest