Bharat Express DD Free Dish

10वीं -12वीं पास Bihar Police में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी मोटी होगी सैलरी, यहां Direct Link से अप्लाई

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार पुलिस (Bihar Police) में ड्राइवर कांस्टेबल के 4,361 पदों पर भर्ती के लिए CSBC ने नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी…

Bihar Police

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार पुलिस (Bihar Police) में ड्राइवर कांस्टेबल के 4,361 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी देख कर सकते हैं.

आवेदन की तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 तय की गई है.

Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025 Official Notification Link

पदों का विवरण – कैटेगरी वाइज वैकेंसी

  • अनारक्षित (General) : 1772 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 436 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) : 632 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 24 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 757 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC) : 492 पद
  • पिछड़ा वर्ग महिला : 248 पद
  • कुल पद : 4361

जानें कौन कर सकता है अप्लाई (Bihar Police eligibility criteria)

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उनके पास वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए.

लंबाई (Height)

  • जनरल, पिछड़ा वर्ग पुरुष : 165 सेमी
  • एससी/एसटी/अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष : 160 सेमी
  • सभी वर्गों की महिलाएं : 155 सेमी

सीना (Chest)

  • जनरल, पिछड़ा वर्ग पुरुष : 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी)
  • एससी, एसटी, एमबीसी पुरुष : 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)

आयु सीमा (Age Limit)

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट
  • ओबीसी (पुरुष) : अधिकतम 27 वर्ष
  • ओबीसी (महिला) : अधिकतम 28 वर्ष
  • एससी/एसटी उम्मीदवार : अधिकतम 30 वर्ष

आवेदन शुल्क

  • सामान्य व ओबीसी वर्ग : ₹675
  • एससी/एसटी वर्ग : ₹180

सिलेक्शन प्रोसेस (Bihar Police Selection Process)

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

कितनी होगी सैलरी (Driver Constable salary in Bihar Police)

सफल उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा.

Bihar Police Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर Driver Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर फॉर्म भरें.
  • उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें.
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें.

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: बिना एग्जाम अब NABARD में मिलेगी नौकरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता, जल्द भरें फॉर्म

Also follow Bharat Express on Youtube 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read