होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 और 12 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 बुधवार (15 फरवरी) से शुरू होने वाली है. कक्षा 10 की परीक्षा पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा और थाई लघु विषयों के साथ शुरू होगी और कक्षा 12 की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अर्थशास्त्र के पेपर के साथ शुरू होगी. सीबीएसई 2023 शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च 2023 को और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल 2023 को खत्म होंगी.
एग्जाम शुरू होने में थोड़ा ही समय बचा है. ऐसे में पेपर को लेकर कुछ जरूर गाइडलाइंस हैं जो छात्रों को अपने दिमाग में जरूर रखनी चाहिए ताकि उन्हें एंड मोमेंट पर परेशानी का सामना न करना पड़े. जानते हैं ऐसी ही कुछ इंपॉर्टेंट गाइडलाइंस.
सीबीएसई कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाली हैं, इसलिए छात्रों को जल्दी पहुंचना चाहिए.
आधिकारिक रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे है. उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना सुनिश्चित करना चाहिए.
छात्रों को परीक्षा स्थल पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जीपीएस युक्त मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं लानी चाहिए.
छात्रों को सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 में शामिल महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना चाहिए.
उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा.
छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए स्कूल की वर्दी पहननी चाहिए और अपना स्कूल आईडी कार्ड, अपना सीबीएसई प्रवेश पत्र और केवल स्वीकृत स्टेशनरी ले जाना चाहिए.
सभी छात्रों को स्कूल द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा, जिसमें परीक्षा कक्ष में मास्क पहनना शामिल है.
ये भी पढ़ें- बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में किया गया शिफ्ट, चित्रकूट में चोरी-छिपे पत्नी से मिलने की थी सूचना
इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 38 लाख के करीब छात्र भाग लेंगे. एग्जाम आज से शुरू होकर 15 अप्रैल 2023 तक चलेंगी. दसवीं में कुल 21.8 लाख कैंडिडेट्स भाग ले रहे हैं और बारहवीं की परीक्षा में 16.9 लाख स्टूडेंट्स भाग लेंगे. सीबीएसई द्वारा जारी डेटा के मुताबिक ये परीक्षाएं देशभर के 7200 सेंटर्स और दुनिय भर के 26 सेंटर्स पर आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई ने परीक्षा में चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगाई है.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…