DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिवाली से पहले मध्य आय वर्ग (MIG) के लिए ‘डीडीए ख़ुशहाल परिवार योजना 2026’ लॉन्च की है. इस हाउसिंग स्कीम के तहत दिल्ली के तीन प्रमुख इलाकों- नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी में कुल 445 MIG फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. दिल्ली-NCR में आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच अफोर्डेबल आशियाना तलाश रहे लोगों और निवेशकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘DDA खुशहाल परिवार योजना 2026’ की शुरुआत की है, जिसमें नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी में 445 MIG फ्लैट्स पेश किए गए हैं. नरेला में 25% छूट के साथ फ्लैट्स उपलब्ध हैं. रजिस्ट्रेशन 6 नवंबर से शुरू हो चुका है और बुकिंग 16 नवंबर से होगी. फ्लैट लेने से पहले लोकेशन, जीएसटी और अन्य अतिरिक्त खर्चों का सही आकलन करना जरूरी है.
6 नवंबर से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, 16 नवंबर से होगी बुकिंग
इस योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 6 नवंबर 2026 से हो चुकी है. वहीं, इच्छुक खरीदार 16 नवंबर 2026 से अपने मनपसंद फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे. पूरी प्रक्रिया DDA के आधिकारिक हाउसिंग पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी.
फ्लैट्स की अनुमानित कीमतें और बुकिंग शुल्क
- विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध फ्लैटों की अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं:
- नरेला: 67.03 लाख से 67.41 लाख रुपये
- लोकनायकपुरम: 1.14 करोड़ से 1.19 करोड़ रुपये
- जहांगीरपुरी: 43.36 लाख से 1.14 करोड़ रुपये
आवेदकों को ध्यान रखना होगा कि रजिस्ट्रेशन शुल्क 2,500 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) और MIG फ्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 4,000,000 रुपये तय किया गया है.
नरेला के फ्लैट्स पर 25% की विशेष छूट
DDA नरेला स्थित फ्लैटों पर 25% की छूट दे रहा है, जो दी गई शुरुआती कीमतों में पहले से शामिल है. हालांकि, रजिस्ट्री, जीएसटी, स्टाम्प ड्यूटी और मेंटेनेंस चार्ज खरीदारों को अलग से देने होंगे.
तीनों लोकेशन की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर
- नरेला (296 फ्लैट्स): जीटी करनाल रोड के पास स्थित इस इलाके में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) और प्रस्तावित रिठाला-नरेला-नाथूपुर मेट्रो कॉरीडोर से भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
- लोकनायकपुरम (132 फ्लैट्स): बक्करवाला और नांगलोई-नजफगढ़ रोड के पास स्थित. यहां से IGI एयरपोर्ट (30-35 मिनट) और घेवरा मेट्रो स्टेशन काफी नजदीक हैं.
- जहांगीरपुरी (17 फ्लैट्स): उत्तर-पश्चिमी दिल्ली का एक स्थापित रिहायशी इलाका, जहां मेट्रो, जीटी करनाल रोड और मुकरबा चौक की बेहतरीन कनेक्टिविटी पहले से मौजूद है.
फ्लैट बुक करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
DDA ने खरीदारों को सलाह दी है कि वे ब्रोशर केवल पढ़कर निर्णय न लें. बुकिंग से पहले मौके पर जाकर फ्लैट देखें, कारपेट एरिया की पुष्टि करें, कुल लागत (GST व मेंटेनेंस सहित) का हिसाब लगाएं और रिफंड नियमों को ध्यान से पढ़ें.
यह भी पढ़ें-RBI के फैसले के बाद बैंक का बड़ा धमाका: HDFC ने किया FD दरों में इजाफा, जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




