Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सावधान! कहीं आपका AC भी तो नहीं बन रहा ‘टाइम बम’? विवेक विहार जैसा हादसा टालने के लिए भूलकर भी न करें ये गलतियां

एसी अब सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लापरवाही के कारण खतरा भी बनता जा रहा है. दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड के बाद यह समझना जरूरी है कि आखिर एसी में ब्लास्ट क्यों होता है और कैसे आप अपनी और अपने परिवार की जान सुरक्षित रख सकते हैं.

AC Blast News, Vivek Vihar, Safety Tips

Vivek Vihar AC Blast Case: दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. एक रिहायशी इमारत में एयर कंडीशनर (AC) फटने से ऐसी भीषण आग लगी कि देखते ही देखते हंसते-खेलते परिवार मातम में डूब गए. इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई, वहीं 8 फ्लैट जलकर पूरी तरह राख हो गए. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दमकल की 14 गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी, तब कहीं जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका.

आखिर बम क्यों बन रहे हैं घरों में लगे एसी?

चिलचिलाती गर्मी से राहत देने वाला एसी आखिर जानलेवा कैसे बन रहा है? विशेषज्ञों की मानें तो इसकी सबसे बड़ी वजह घटिया वायरिंग और ओवरलोडिंग है. भीषण गर्मी में जब हम घंटों बिना ब्रेक दिए एसी चलाते हैं, तो बिजली के तारों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है. तार गर्म होकर पिघलने लगते हैं और शॉर्ट सर्किट हो जाता है. इसके अलावा, अगर आप समय पर सर्विसिंग नहीं कराते हैं, तो यूनिट के भीतर जमा धूल और कचरा हवा के रास्ते को ब्लॉक कर देता है, जिससे मोटर गर्म होकर आग पकड़ लेती है.

ब्लास्ट की असल वजह क्या है?

एसी में धमाका तब होता है जब उसके कंप्रेसर में दिक्कत आती है या गैस लीकेज होती है. अगर गैस पाइप में कोई लीकेज है और पास ही कोई इलेक्ट्रिक स्पार्क (चिंगारी) हो जाए, तो वह तुरंत एक छोटे बम की तरह फट सकता है. अक्सर लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल मैकेनिक से गैस भरवा लेते हैं या सस्ते पार्ट्स डलवा लेते हैं, जो हाई प्रेशर नहीं झेल पाते और हादसे का सबब बनते हैं.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने देश में बढ़वाया पाइप्ड गैस कनेक्शन का दायरा, 5.96 लाख घरों में शुरू हुई PNG सप्लाई

इन बातों का रखें ख्याल

हादसे बताकर नहीं आते, लेकिन सावधानी से इन्हें टाला जरूर जा सकता है. अगर आप भी घर में एसी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन बातों को गांठ बांध लें:

नियमित सर्विस: सीजन शुरू होने से पहले और बीच में एक बार प्रोफेशनल मैकेनिक से सर्विस जरूर कराएं.

वायरिंग की जांच: सुनिश्चित करें कि आपके घर की वायरिंग एसी का लोड झेलने लायक है या नहीं. हमेशा अच्छी क्वालिटी के तांबे (Copper) के तारों का ही इस्तेमाल करें.

ब्रेक देना जरूरी: एसी को लगातार 10-12 घंटे न चलाएं, बीच-बीच में उसे आराम दें ताकि मशीन ठंडी हो सके.

अलर्ट रहें: अगर एसी से कोई अजीब आवाज आए, जलने की गंध आए या कूलिंग अचानक कम हो जाए, तो उसे तुरंत बंद कर दें और टेक्नीशियन को बुलाएं.

आपको बता दें कि बढ़ती गर्मी के साथ ऐसी घटनाएं एक गंभीर चेतावनी हैं. आपकी थोड़ी सी जागरूकता और समय पर की गई मेंटेनेंस न केवल आपके घर के कीमती सामान को बचा सकती है, बल्कि आपके अपनों की जान भी सुरक्षित रख सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital