Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amazon पर श्रीराम मंदिर के नाम से बिक रहा फर्जी प्रसाद, मिला नोटिस, जानें पूरा मामला

सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर अमेजॉन के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई

Amazon

Amazon Fake Ayodhya Prasad: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा जिसको लेकर दुनियाभर में जोरो-शोरो से तैयारीयां चल रही है. लेकिन इससे पहले भगवान राम के नाम पर एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर भगवान राम के नाम पर फर्जी प्रसाद बेचने का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर सीसीपीए ने अमेजॉन को नोटिस तारी किया है. बताया गया है कि प्लेटफॉर्म पर श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से फर्जी मिठाई भेजा जा रहा है.

सीसीपीए ने जारी किया नोटिस

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम के नाम पर फर्जी प्रसाद बेचने का मामला सामने आया है जिसके बाद सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर अमेजॉन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्य आयुक्त रोहिट कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीपीए ने श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद नाम से www.amazon.in पर मिठाईयों की बिक्री के मामले में Amazon Seller Service Pvt. लिमिटेड के खिलाइ कार्रवाई शुरू की है.

कैट ने लिखा पत्र

कैट की राष्ट्रीस अध्यक्ष ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजकर इस धोखाधड़ी की तरफ ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने कहा है कि अभी अयोध्या धाम के श्री राम मंदिर से अभी कोई प्रसाद वितरित नहीं हो रहा है. लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक विक्रेता के नाम से श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद खुले आम बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा है ऐसे समय में जब सारा देश राम मय हो रहा है तो कंपनी इस प्रकार की धोखाधड़ी कैसे कर रही है. इसको देखते हुए खंडेलवाल ने पीयूष गोयल से आग्रह किया कि जल्द इस पर कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें:Ram Mandir Rangoli Designs: घर के आंगन में रामलला के स्वागत के लिए बनाएं ये रंगोली डिजाइन, राम के नाम से खिल उठेगा आंगन

अमेजन पर मौजूद है मिठाइंया

जब सीसीपीए ने इस मामले की जांच की तो पाया कि अमेजन ई-कामर्स प्लेटफार्म पर कई तरह की मिठाइयां ‘श्रीराम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम पर बिक्री के लिए मौजूद हैं. भ्रामक जानकारी देकर ऑनलाइन उत्पादों की बिक्री धोखाधड़ी है और उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक विशेषताओं के बारे में गुमराह करती है. वास्तविकता से अलग उत्पाद की प्रकृति के बारे में झूठा बताकर ग्राहकों को भ्रमित करना गलत है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital