यूटिलिटी

Indian Railway: इस रेलवे स्टेशन पर नहीं सुनाई देगी ‘यात्री कृपया ध्यान दें’, अब जानें कैसे लें ट्रेनों की जानकारी

India First Silent Railway Station : जब भी आप भारतीय रेलवे से सफर करने रेलवे स्टेशन गए होंगे तो सबसे पहले आपने देखा होगा कि ‘यात्री कृपया ध्यान दें’ ऐसी आवाज आपने जरूर सुनी होगी.  इस आवाज का इस्तेमाल भारतीय रेलवे में यात्रियों को ट्रेनों की आवाजाही के बारे में सूचित करने के लिए कई वर्षों से किया जा रहा है. लेकिन अब यह आवाज आपको देश के 150 साल पुराने डॉ. एमजीआर रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नहीं सुनाई देगी. जी हां, अब रविवार से इस स्टेशन पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है.

बरसों पुरानी आवाज बंद हो गई

चेन्नई के 150 साल पुराने डॉ एमजीआर रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अब यात्री चुपचाप सफर कर रहे हैं. दशकों से ट्रेनों के बारे में यात्रियों को दी जाने वाली पारंपरिक आवाज इस स्टेशन पर बंद कर दी गई है. अब इस स्टेशन पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. डॉ. एमजीआर रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अब एयरपोर्ट की तरह ही पूछताछ के लिए बड़े स्क्रीन बोर्ड की मदद लेनी होगी.

स्टेशन पर विशेष व्यवस्था

दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आरएन सिंह का कहना है कि स्टेशन के सभी 3 प्रवेश बिंदुओं पर तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान को प्रदर्शित करने वाली बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई गई हैं. बिंदु निर्धारित किया गया है. कॉन्कोर्स एरिया 40-60 इंच के डिजिटल बोर्ड से कवर किया गया है.  विकलांगों की सहायता के लिए स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर ब्रेल नेविगेशन मानचित्र और सांकेतिक भाषा के वीडियो उपलब्ध कराए गए हैं.

ये भी पढ़ें- लाखों की नौकरी छोड़ गांव लौटा मैकेनिकल इंजीनियर, अब बागवानी से कर रहा मोटी कमाई

व्यावहारिक आधार पर उठाया गया कदम

चेन्नई रेलवे डिवीजन के मुताबिक, उपनगरीय ट्रेनों के लिए पीए सिस्टम जारी रहेगा. हालांकि, यह कदम व्यावहारिक आधार पर उठाया गया है.  इस स्टेशन पर विज्ञापनों में भी कोई ऑडियो नहीं चलाया जाएगा.  रेलवे कर्मचारियों द्वारा संचालित यात्री सूचना केंद्र यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगे. आदेश में अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी विजुअल डिस्प्ले बोर्ड चालू हालत में हों. रेल यात्रियों के अनुभव के आधार पर इन सुविधाओं में कई अतिरिक्त सुधार किए गए हैं. स्टेशन के पुनर्विकास के तहत एंट्री प्वाइंट पर बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे. पूछताछ काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago