यूटिलिटी

अब आसानी से WhatsApp चैट हिस्ट्री करें ट्रांसफर, बस QR कोड स्कैन करते हो जाएगा काम

मेटा ने हाल ही में एक घोषणा में WhatsApp यूजर के लिए किसी भी बैकअप या क्लाउड सेवाओं के उपयोग के बिना अपने चैट हिस्ट्री को पुराने फोन से नए फोन में ट्रांसफर करना आसान बना दिया है. WhatsApp अब Android और iOs यूजर को एक ही ओएस पर चल रहे फोन के बीच मीडिया अटैचमेंट के साथ अपने चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर करने की अनुमति देता है. जबकि इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा में पहले से ही चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर करने का ऑप्शन था, उसे स्टोरेज पर चैट हिस्ट्री का बैकअप लेने या क्लाउड पर अपलोड करने की आवश्यकता थी.

WhatsApp chat History को QR Code के जरिए ट्रांसफर करने के लिए, यूर्जस को यह आश्वस्त करना होगा कि उनके दोनों फोन में Android OS Lollipop 5.1, या Android 6 या इसके बाद का संस्करण इंस्टॉल है. ट्रांसफर प्रक्रिया तक नए फ़ोन को WhatsApp पर रजिस्टर नहीं किया जाना चाहिए. दोनों हैंडसेटों का वाईफाई सक्षम और एक ही नेटवर्क पर होना भी आवश्यक है. इसी तरह, iOS पर चैट Transfer के लिए पुराने और नए दोनों iPhone वेरिएंट में WhatsApp for iOS वर्जन 2.23.9.77 या उससे ऊपर इंस्टॉल होना चाहिए.

एंड्रॉइड फोन पर व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करें:

1. पुराने फोन पर व्हाट्सएप खोलें और अधिक विकल्प > सेटिंग्स > चैट > ट्रांसफर चैट > स्टार्ट पर जाएं.

2. नए फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करें और उसी नंबर से रजिस्टर करें.

3. पुराने फोन से ट्रांसफर चैट हिस्ट्री पर स्टार्ट का चयन करें.

4. QR कोड प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्रदान करें. इस कोड को अपने पुराने डिवाइस से स्कैन करें.

5. अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू होगी.

6. एक बार आयात पूरा हो जाने पर, पूर्ण पर टैप करें.

iOS डिवाइस पर WhatsApp चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करें:

1. पुराने आईफोन पर व्हाट्सएप खोलें और सेटिंग्स > चैट्स > ट्रांसफर चैट्स टू आईफोन > स्टार्ट पर जाएं.

2. नए फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करें और अपने नंबर से रजिस्टर करें.

3. चैट हिस्ट्री को आईफोन में ट्रांसफर करने के लिए जारी रखें चुनें.

4. नए डिवाइस पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए पुराने फोन के कैमरे का उपयोग करें.

5. स्थानांतरण समाप्त होने के बाद, अपनी प्रोफ़ाइल को नए डिवाइस पर सेट करें.

Dimple Yadav

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

6 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

8 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

15 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

15 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

34 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

54 minutes ago