Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Twitter का मालिक बनकर बुरे फंसे एलन मस्क, 3 दिन में 13 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान

एलन मस्क को 3 दिन में 13 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान

ट्विटर खरीदने के बाद दुनिया के अमीर व्यक्ति में शुमार और टेस्ला इंक के मालिक एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. मिली जानकारी के मुताबिक टेस्ला के निवेशक शेयरों को बेच रहे हैं, जिससे मस्क को करारा झटका लगा है. सिर्फ 3 दिन के अंदर  मस्क की संपत्ति में 13 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट देखने को मिली है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के नुसार बुधवार को भी मस्क का नेट वर्थ 3.7 अरब डॉलर कम हुई है.

टेस्ला के शेयरों में इन दिनों भारी गिरावट दर्ज की गई है. जिससे मस्क की संपत्ति अब 200 अरब डॉलर से नीचे पहुंच चुकी है. एलन मस्क दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास 300 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति थी. मस्क को इतने बड़ा झटका लगने के पिछे कई कारण बताए जा रहें है. एक ओर उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर भाव रोजाना गिर रहे हैं. वहीं खबर हैं कि ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क को टेस्ला के शेयर बेचने पड़े हैं. इससे टेस्ला के निवेशकों में भविष्य को लेकर आशंका उत्पन्न हो गई है. जिसे लेकर वे लोग अपने शेयर को बेचने को मजबूर है.

ऐसे कम हो रहा मस्क का रूतबा

कभी 300 अरब डॉलर से अधिक थी संपत्ति अब 179 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है. ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क ने 19 अरब डॉलर टेस्ला का शेयर बेच चुके हैं. रिपोर्ट की मानें तो  उन्होंने 4 अरब डॉलर के शेयर चार से आठ नवंबर के बीच बेचे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital