Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Twitter के बाद Meta ने शुरू की पेड वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन सर्विस, फेसबुक और इंस्टा यूजर्स को देना होगा इतना चार्ज

मेटा वेरिफिकेशन सेवा मेटा की नई व्यापार रणनीति का हिस्सा है, जिससे संस्थान की आय में बढ़त हो. इसका सबसे बड़ा कारण अभी मेटा की विज्ञापन से कमाई धीमी हो जाना है.

ट्विटर की तर्ज पर अब फेसबुक और इंस्टाग्राम का भी पेड वेरिफिकेशन होने जा रहा है. यानी पैसे दीजिए और ब्लू-टिक ले लीजिए. फेसबुक और इंस्टाग्राम का संचालन करने वाली कंपनी मेटा (Meta) ने रविवार को इसकी घोषणा की है. घोषणा के मुताबिक कंपनी फिलहाल पेड वेरिफिकेशन सर्विस का परीक्षण करेगी. मेटा का मानना है इस सब्सक्रिप्शन सेवा से “प्रामाणिकता और सुरक्षा” बढ़ेगी. ये जानकारी मेटा के CEO मार्क ज़ुकेरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दी है.

कितनी चुकानी होगी कीमत

पेड वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन सेवा की कीमत वेब के लिए $11.99 (यानी 992.94रु ) प्रति माह और iOS $14.99 (यानी 1,241.54 रु) प्रति माह चुकानी होगी. इस सेवा से वेरिफ़ाइड ब्लू बैज के साथ-साथ कोई भी समस्या होने पर उपभोक्ताओं को तुरंत ग्राहक सेवा अधिकारी द्वारा सहायता दी जाएगी. लेकिन इसके लिए उपयोगकर्ता को अपनी सरकारी पहचान पत्र पेश करना होगा.

कब से मिलेगी सेवा

मेटा अपनी पेड वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन सेवा को इस सप्ताह से शुरू करने वाला है. सेवा की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होने वाली है. मेटा ने कहा कि इस सेवा का धीरे-धीरे विस्तार करेगा और इसे जल्द से जल्द और देशों में उपलब्ध कराएगा.

ये भी पढ़े:- UPI और सिंगापुर के Paynow के बीच लिंक सेवा की शुरूआत, PM मोदी बोले- एक नए अध्याय का शुभारंभ

वित्तीय बढ़त पर जोर

मेटा अपनी कमाई में धमाकेदार बढ़ोतरी के लिए पेड सब्सक्रिप्शन पर जोर दे रहा है. हाल ही में ट्विटर ने इसके जरिए कमाई का एक नया जरिया निकाला है. लिहाजा, इस मॉडल को अब मेटा ने भी अपनाने का फैसला किया है. इसकी वजह साफ है, ज्यादा से ज्यादा पैसे की कमाई. क्योंकि, आज के दौर में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर करोड़ों लोग हैं. ट्विटर पर ऑलरेडी तकरीबन 290,000 ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स हो चुके है.

कंपनी अपनी पहुंच को बढ़ाने के लिए नए-नए टिक-टॉक जैसे फीचर्स का प्रयोग कर रही है. मेटा डिजिटल विज्ञापन से अपनी निर्भरता को कम कर रही है, क्योंकि बढ़ती मंदी ने इसके मूल व्यवसाय को बुरी तरह प्रभावित किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital