Bharat Express DD Free Dish

LPG से लेकर UPI तक, 1 मार्च से देशभर में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, हर घर-हर जेब पर दिखेगा असर!

Rule Change From March 2025: 1 मार्च 2025 से भी कई बड़े नियम बदलने वाले हैं. जो आपकी जेब पर असर कर सकते हैं. अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहत जरूरी है.

New Rules March 2025

New Rules March 2025

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rule Change 2025: फरवरी का महीना भी खत्म होने वाला है और नए महीने की शुरुआत होने जा रही है. हर महीने की तरह मार्च 2025 की शुरुआत के साथ कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम जनता की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं. इन बदलावों में EPFO से लेकर रसोई गैस और प्राकृतिक गैस की कीमतों में संशोधन शामिल है. ऐसे में इन नियमों की जानकारी पहले से होना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से.

LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव

मार्च महीने की पहली तारीख से पहला बदलाव एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के रूप में देखने को मिल सकता है. तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. इससे पहले 1 मार्च 2025 को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी किए जा सकते हैं. यदि कीमतें बढ़ती हैं, तो आम लोगों के मासिक बजट पर असर पड़ना तय है.

ATF की कीमतों में हुआ बदलाव

LPG Cylinder की कीमतों के साथ ही हर महीने की पहली तारीख को तेल वितरण कंपनियों द्वारा हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी संशोधन किया जाता है. 1 मार्च 2025 को ही हवाई ईंधन की कीमतों में चेंज देखने को मिल सकता है. इसमें होने वाले बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों की जेब पर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Kisan Credit कार्ड ने रचा इतिहात! खातों में पहुंचे 10 लाख करोड़ रुपये, 7 करोड़ किसानों को मिला लाभ

UPI से जुड़ा बदलाव

अगला बदलाव इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट सिस्टम (Insurance Payment System) से जुड़ा हुआ है. 1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में चेंज होने जा रहा है जिससे बीमा प्रीमियम का भुगतान और अधिक आसान होगा. यूपीआई सिस्टम में बीमा-ASB (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) नामक एक नई सुविधा जोड़ी जा रही है. इसके जरिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक रख सकेंगे.

म्यूचुअल फंड में बदलाव

पहली तारीख से म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में नॉमिनी जोड़ने से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है. इसके तहत कोई इन्वेस्टर डीमैट या म्यूचुअल फंड फोलियो में अधिकतम 10 नॉमिनी एड कर सकता है. इस संबंध में मार्केट रेग्युलेटर SEBI की नई गाइडलाइंस 1 मार्च, 2025 से प्रभावी हो सकती हैं. इस चेंज का उद्देश्य क्लेम न की जानी वाली संपत्तियों में कमा लाना और बेहतर इन्वेस्टेमेंट मैनेजमेंट करना है.

इतने दिन तक बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको अगले महीने यानी मार्च में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो फिर आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से निकलें. दरअसल, RBI Bank Holiday List के मुताबिक, होली (Holi 2025) और ईद-उल-फितर समेत अन्य त्योहारों वाले इस महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार का साप्ताहिक अवकाश शामिल है. हालांकि, बैंक में छुट्टी के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या अन्य बैंकिंग काम निपटा सकते हैं. ये सर्विस 24 घंटे चालू रहेंगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read