Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोना-चांदी के भाव में फिर भूचाल! चांदी ₹1.80 लाख के नीचे आई, सोना भी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Crash: MCX पर मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई. चांदी 4,429 रुपये प्रति किलो टूटकर 1.80 लाख रुपये के नीचे पहुंच गई, जबकि सोना 1,386 रुपये सस्ता हो गया.

gold-silver-price-crash-silver-cheaper-gold-rate-falls

चांदी में ₹4,400 की बड़ी गिरावट

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार खुलते ही चांदी की कीमत 4,429 रुपये प्रति किलो तक टूट गई. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव भी 1,386 रुपये गिर गया. इस गिरावट के बाद चांदी एक बार फिर 1.80 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गई.

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी ने पिछले कारोबारी दिन जोरदार तेजी दिखाई थी. इसकी कीमत करीब 4,600 रुपये उछलकर 1.83 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी. लेकिन मंगलवार को यह तेजी टिक नहीं पाई.

पिछले कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव 1,83,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही यह गिरकर 1,79,350 रुपये प्रति किलो पर आ गया. यानी शुरुआती कारोबार में ही एक किलो चांदी 4,429 रुपये सस्ती हो गई.

अपने रिकॉर्ड हाई से 2.40 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती चांदी

ताजा गिरावट के बाद चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी है. 29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थी. इस दौरान इसने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफटाइम हाई बनाया था.

अब मौजूदा भाव की तुलना में चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 2.40 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है.

सोने के भाव भी भरभराकर गिरे

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव पिछले कारोबारी दिन 1,40,186 रुपये पर बंद हुआ था.

मंगलवार को कारोबार खुलते ही सोने की कीमत गिरकर 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. इस तरह सोना एक झटके में 1,386 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.

घरेलू बाजार में भी लगातार सस्ता हो रहा सोना-चांदी

वायदा बाजार में सोमवार को भले ही सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई थी, लेकिन घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव लगातार नीचे आ रहे थे.

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 2 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,524 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. 30 अक्टूबर को इसका भाव 1,40,054 रुपये था. इस तरह सोना 2,530 रुपये सस्ता हुआ.

ये भी पढ़ें- नवंबर में लॉन्च होंगे Motorola, Vivo, OnePlus और Xiaomi के धांसू फोन, 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले मिलेंगे ऑप्शन

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 30 अक्टूबर के 1,81,344 रुपये से घटकर 1,79,972 रुपये रह गई. यानी घरेलू बाजार में भी चांदी 1,372 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital