Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी भी स्थिर, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

Gold And Silver Price Today:सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत क्या है.

Gold price today, Silver price today, Delhi gold rate, UP gold rate

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 93,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में स्थिर देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई मामूली गिरावट, जानें क्या है आपके शहर के ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 93,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read