Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई मामूली गिरावट, जानें क्या है आपके शहर के ताजा रेट

Gold And Silver Price Today:सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत क्या है.

Gold Silver Price Today: आज नहीं बदले सोने-चांदी के दाम

Gold And Silver Price Today: शादी का सीजन आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 93,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से ही बिकेगा.

चांदी की कीमत (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज भी चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में बंपर उछाल, चांदी रही स्थिर, यहां जानें अपने शहर के ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (Gold Silver Price Today)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 93,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से ही बिकेगा.

जानें एमपी में सोने का भाव

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 90,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से ही बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read