Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: साल के आखिरी दिन धड़ाम हुआ बाजार, इतने हजार रुपये नीचे पहुंची चांदी; जानें सोने का ताजा भाव

साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों की मुनाफावसूली से सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं. जहां चांदी ₹2,34,000 पर आ गई है, वहीं सोना भी ₹800 से ज्यादा टूट गया है.

Gold Price Today, Silver Price Today, Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: साल 2025 का अंत करीब है और जाते-जाते कीमती धातुओं के बाजार ने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं. जहां कल तक सोने और चांदी की कीमतों में आग लगी हुई थी, वहीं आज यानी साल के आखिरी दिन इनकी चमक अचानक फीकी पड़ गई है. अगर आप नए साल के स्वागत में सोने के गहने खरीदने या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो बाजार की ये ताजा हलचल आपके लिए किसी बड़े अपडेट से कम नहीं है.

चांदी के बाजार में मची खलबली

बुधवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट आई कि देखते ही देखते ‘लोअर सर्किट’ लग गया. बाजार में हड़कंप तब मच गया जब चांदी के दाम एक ही झटके में 17,000 रुपये प्रति किलो तक गिर गए. इस भारी गिरावट के बाद चांदी अब 2,34,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चांदी में जो तूफानी तेजी देखी जा रही थी, आज निवेशकों ने उसका फायदा उठाने का फैसला किया. साल के आखिरी कारोबारी सत्र में बड़े खिलाड़ियों ने जमकर ‘प्रॉफिट बुकिंग’ (मुनाफावसूली) की, जिसकी वजह से बाजार संभल नहीं पाया और कीमतें धड़ाम हो गईं.

ये भी पढ़ें- नो लिमिट, नो टेंशन: ये है दुनिया के क्रेडिट कार्डों का बाप, जानें कैसे मिलता है?

सोना भी हुआ सस्ता

चांदी की राह पर चलते हुए सोने के तेवर भी आज कुछ नरम नजर आ रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 844 रुपये की गिरावट के साथ 1,35,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
सोने की इस गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना भी है. जब डॉलर की वैल्यू बढ़ती है, तो सोने पर दबाव बढ़ जाता है और भारतीय बाजार में भी इसके दाम टूटने लगते हैं.

सोने-चांदी के लिए रहा ‘ऐतिहासिक’ साल

भले ही साल के आखिरी दिन दाम गिर रहे हों, लेकिन यह भूलना गलत होगा कि साल 2025 इन दोनों कीमती धातुओं के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा. इस पूरे साल सोने और चांदी ने जो रफ्तार पकड़ी, उसने निवेश के पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की भारी डिमांड ने इन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. आज की गिरावट को एक्सपर्ट्स केवल एक ‘करेक्शन’ के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि निवेशक नए साल की शुरुआत फ्रेश माइंडसेट के साथ करना चाहते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read