Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले लगातार दूसरे दिन गिरे सोने के दाम, लंबे समय बाद चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

दिवाली से पहले सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज दूसरे दिन सोने के दाम गिरे हैं और लंबे समय बाद चांदी के दामों में भी गिरावट आई है.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: दिवाली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिला है. तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमत में लंबे समय बाद मामूली गिरावट आई है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में लंबे समय बाद मामूली गिरावट आई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 2,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने-चांदी के दामों में आई हलचल, जानें आज क्या हैं ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital