Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी बढ़त, क्या यही है निवेश करने का सही समय, जानें पूरी जानकारी

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में तेज बढ़ोतरी देखी गई. दिल्ली में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हो गया है. वहीं चांदी के दामों में भी बढ़ोतरू दर्ज की गई है. कुल मिलाकर सोने-चांदी के रेट में बढ़त दर्ज की गई है.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, इस बीच लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर भी अगले कई महीनों तक जारी रहने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत आज कितनी है…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के रेट में भारी बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,17,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,28,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,29,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी के भाव की तो बता दें कि चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 1,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, अमेरिकी फेड की कटौती की उम्मीद और मजबूत मांग बनी सहारा

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार सोने के रेट में भारी बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,17,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,28,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,29,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने के रेट में भारी बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,17,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,28,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,29,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest