Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, अमेरिकी फेड की कटौती की उम्मीद और मजबूत मांग बनी सहारा

डोमेस्टिक फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली. मजबूत स्पॉट डिमांड और अमेरिकी फेड की कटौती की उम्मीद ने निवेशकों का सेंटीमेंट बढ़ाया. सोना 1,25,999 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,63,849 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.

Gold Silver Price Today, Gold Price, Silver Price

Gold Silver Price Today: डोमेस्टिक फ्यूचर मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई. मजबूत स्पॉट डिमांड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद निवेशकों के सेंटीमेंट को बढ़ाने में प्रभावी रही, जिसकी वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का रुझान रहा.

शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की दिसंबर वायदा कीमतें 0.39 प्रतिशत की तेजी के बाद 1,25,999 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं. वहीं, चांदी की दिसंबर वायदा कीमतें 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,849 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी.

जानें मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा, “एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतें अब 1,26,000-1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के पास पहुंच रही हैं. इस बैंड से ऊपर का डेली क्लोज आगामी सेशन में 1,29,000-1,30,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की ओर एक फ्रेश रैली को ट्रिगर कर सकता है.”

उन्होंने आगे कहा, “नीचे की ओर सपोर्ट 1,25,500 रुपए प्रति 10 ग्रास के पास बना हुआ है, जिसके बाद 1,25,000– 1,24,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के एरिया में एक मजबूत बेस है.”

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले सोना-चांदी के दाम में गिरावट, डॉलर कमजोर के बीच कीमतों में स्थिरता

क्या कहते हैं व्यापारी

व्यापारियों का कहना है कि शादियों के इस सीजन में फिजिकल मार्केट में सोने की उच्च मांग बनी हुई है, जो कि कीमती धातुओं की कीमतों को बढ़ाने में अहम कारक बन रहा है.

इसके अलावा, दिसंबर में अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने भी हाल ही के दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों को बढ़ाया है. हालांकि, पीली धातु में कुछ उतार-चढ़ाव देखा गया है क्योंकि निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की.

RBI की बैठक से पहले बाजार की नजर ब्याज दरों पर

घरेलू स्तर पर केंद्रीय बैंक आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3-5 दिसंबर को होगी और बाजार की ब्याज दरों पर किसी तरह के संकेत को लेकर नजर बनी रहेगी.

इस बीच, अमेरिकी डॉलर में चार महीनों में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि यूएस फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिल रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read