यूटिलिटी

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में हुई बढ़ोतरी, नए साल से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

DA Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, क्योंकि उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. इसको लेकर जानकारी मिली है कि यह एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगा. इन कार्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की बात करें तो 15 फीसदी का इजाफा हुआ है. हालांकि खास बात यह है कि यह बढ़ोतर उन्हीं लोगों के हिस्से में आएगी जो कि 5वें और 6वें वेतन आयोग के तहत अपनी सैलरी पा रहे हैं.

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार इन कर्मचारियों के डीए में इजाफा 5वें और 6वें वेतन आयोग के अनुसार किया गया है. इसको लेकर 16 नवंबर को ऑफिस ऑफ मेमोरेंडम जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है. इस मेमोरेंडम में कहा गया है कि 6वें वेतन आयोग के पूर्वसंशोधित वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 212 से बढ़ाकर 230 फीसदी किया गया है.

यह भी पढ़ें-“राहुल गांधी का सोशल मीडिया अकाउंट तुरंत करें सस्पेंड”, BJP ने आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप, EC से की शिकायत

जुलाई 2023 से प्रभावी होगा ये नया DA

जानकारी के मुताबिक यह डीए 1 जुलाई 2023 से प्रभावी है. इसका सीधा मतलब है कि कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक का डीए भी दिया जाएगा. इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है. नोटिफिकेशन के अनुसार कर्मचारियों के वेतन को दो पार्ट्स में रखा गया है, पहले पार्ट में वे कर्मचारी हैं जिन्हें 50 फीसदी डीए मर्जर का लाभ नहीं मिला है. उनके डीए को 462 फीसदी से बढ़ाकर 477 कर दिया गया है. वहीं दूसरे की बात करें तो 50 फीसदी डीए मर्जर का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के डीएम को बढ़ाकर 412 से 427 किया गया है.

यह भी पढ़ें-अब ऑगर मशीन से नहीं हो रहा ड्रिलिंग का काम, टेंशन की वजह से 3 मजदूर की हालत खराब

7वें वेतन आयोग के तहत पहले बढ़ी थी सैलरी

इतना ही नहीं, 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए यानी महंगाई भत्ते को 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया, यह भी 1 जुलाई 2023 से लागू गया. यह फैसला कुछ महीने पहले ही हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

9 minutes ago

इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…

23 minutes ago

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

42 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 hour ago