मनोरंजन

Shehnaaz Gill On body Shaming: मोटी होने पर Bigg Boss में हुई बॉडी शेमिंग का शिकार, Shehnaaz Gill ने कहा- ‘मोटी होने पर लोग मुझ पर करते थे कमेंट’

Shehnaaz Gill On body Shaming: बिग बॉस में शहनाज गिल ने काफी सुर्खिया बटोरी थी. अब एक्ट्रेस ने फिल्म किसी का भाई किसी का जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया है. शहनाज और सलमान की पहली मुलाकात साल 2019 में ‘बिग बॉस’ के घर में हुई थी. इसके बाद शहनाज गिल सलमान खान के काफी करीब आ गईं.

‘बिग बॉस’ में बॉडी शेमिंग का शिकार

शहनाज गिल ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से अपने फैंस को हैरान कर दिया और उन्होंने अपने फैशन स्टाइल को भी पहले से काफी बेहतर कर लिया है. अब शहनाज ने खुलासा किया कि रियलिटी शो में उन्हें बॉडी शेम किया गया था. ‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद उन्होंने ये कमाल कर दिखाया.

शो में लोग मुझे मोटा कहते थे

एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने कहा, ‘मैंने खुद को बदला है, खुद पर काम किया है. जब लोगों ने मुझे अच्छी सलाह दी, तो मैंने उसका पालन किया और उसमें सुधार किया. मैंने वजन कम किया क्योंकि बिग बॉस में मुझे बॉडी शेम किया गया था. मैंने मोटे होने पर कई कमेंट्स सुने थे. उसके बाद मैंने अपना स्टाइल चेंज किया क्योंकि लोग सोचते थे कि मैं सिर्फ सलवार-सूट ही पहन सकती हूं. मैंने लोगों की धारणा को तोड़ा और आगे भी ऐसा करती रहूंगी.

आपको बता दे कि ‘किसी का भी किसी की जान’ के बाद शहनाज गिल रिया कपूर द्वारा निर्मित फिल्म में नजर आएंगी. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग खत्म की है.

ये भी पढ़ें- KKBKKJ Box Office Collection: ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने बिखेरा जलवा, वीकेंड पर सलमान की फिल्म ने की बंपर कमाई

सलमान खान की इस फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रुपये का खाता खुल चुका है. दूसरे दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago