AI IMAGE
इस दिवाली अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो भारतीय कार बाजार आपके लिए खुशियों का डबल डोज लाने वाला है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में दो दिग्गज कंपनियां अपनी नई SUVs उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं. जहां हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) अपनी नई सब-फोर मीटर SUV ‘Bayon’ को पेश करने जा रही है, वहीं रेनॉ (Renault) अपनी आइकॉनिक ‘Duster’ को नए अवतार और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च करेगी.
हुंडई Bayon का ऑफिशियल डेब्यू 12 अक्टूबर को होने जा रहा है, जिसकी प्री-बुकिंग महज 11,000 रुपये की टोकन मनी से शुरू हो चुकी है. दूसरी तरफ, रेनॉ डस्टर हाइब्रिड को 19 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
वेन्यू और क्रेटा के बीच अपनी जगह बनाएगी हुंडई Bayon
हुंडई की नई Bayon की लंबाई करीब 4.2 मीटर होगी. कंपनी के पोर्टफोलियो में इसे ‘Venue’ और ‘Creta’ के ठीक बीच में प्लेस किया जाएगा. इसमें 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 114 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. कार में 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.
खास बात यह है कि कंपनी इसका CNG मॉडल भी ला सकती है, जिसमें सिलेंडर को फ्लोर के नीचे फिट किया जाएगा ताकि बूट स्पेस से समझौता न करना पड़े. लुक की बात करें तो इसमें स्प्लिट हेडलैंप, H-शेप LED DRLs और स्पोर्टी बंपर देखने को मिलेगा.
80 फीसदी इलेक्ट्रिक मोड पर चलेगी नई Duster Hybrid
रेनॉ डस्टर हाइब्रिड अपनी E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो कुल मिलाकर 160 bhp की दमदार पावर देता है. रेनॉ का दावा है कि शहर के ट्रैफिक में यह एसयूवी 80 फीसदी वक्त बिना पेट्रोल के यानी सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है.
लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर जैसी गाड़ियों से देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


