Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IRCTC Server Down: IRCTC की वेबसाइट डाउन, तत्काल टिकट नहीं हो पा रहा बुक, यूजर्स हुए परेशान

IRCTC Server Down: आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप का सर्वर शनिवार सुबह तत्काल टिकट बुकिंग के पीक टाइम पर अचानक डाउन चला गया, जिसके बाद यूजर्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है

आईआरसीटीसी

IRCTC Server Down: होली (Holi 2023) पर हर किसी को अपने घर जाने के लिए पहले से ही रेल टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी, आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराने के लिए यूजर्स काफी परेशान दिखे. आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग सेवा का सर्वर  (4 मार्च) सुबह पीक टाइम में अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद यूजर्स टिकट बुक नहीं कर सके. कुछ लोगों के पैसे तो कट गए, लेकिन उन्हें कन्फर्म टिकट की कॉपी नहीं मिल पाई.  

पीक टाइम में सर्वर डाउन रहा

शनिवार सुबह तत्काल टिकट बुक करने में आईआरसीटीसी यूजर्स को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन होने पर लोगों ने अपनी शिकायतें और गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का सहारा लिया. एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि IRCTC ऐप और वेबसाइट डाउन होने के कारण टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं. खाते से 4 बार पैसे भी काटे गए लेकिन एक बार भी टिकट बुक नहीं हुआ. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट सुबह 10 बजे से डाउन है, मैं तत्काल टिकट बुक नहीं कर पा रहा हूं.

ये भी पढ़ें- होली पर करें जमकर खरीदारी, Flipkart Sale में मिल रहा 80% तक डिस्काउंट

जब ट्विटर पर IRCTC ट्रेंड करने लगा 

सर्वर डाउन होने पर ट्विटर पर आईआरसीटीसी ट्रेंड करने लगा. टिकट बुकिंग के वक्त ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक मैसेज आने लगा.  इस संदेश में लिखा था कि रखरखाव गतिविधि के कारण ई-टिकटिंग उपलब्ध नहीं है, कृपया बाद में प्रयास करें. रद्द करने, फाइल टीडीआर के लिए, कृपया कस्टमर केयर नंबर 14646,0755-6610661 और 0755-40906000 पर कॉल करें या हमें [email protected] पर मेल करें. हालांकि अभी तक इस मामले पर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

स्पेशल ट्रेनों के लिए जनता परेशान 

रेलवे ने होली के त्योहार पर अपने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल कोटा खोल दिया था, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण  टिकट बुक नहीं हो पाए हैं. होली के त्योहार के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए रेलवे देश भर में होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. साथ ही इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital