Bharat Express DD Free Dish

रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को मिला MP सरकार का तोहफा, अब खाते में आएंगे 1500 रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ

Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले लाडली बहना योजना के तहत डां मोहन यादव ने लाडली बहनों को खास तोहफा दिया है. मोहन यादव की नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह 1250 रुपये मिलता है ऐसे में चलिए जानते हैं इस बार बहनों के खाते में कितने रुपये आने वाले हैं.

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा से प्यार, भरोसा और भाई-बहन के रिश्ते को बांधने वाला एक खास दिन है. इस बार मध्य प्रदेश सरकार ने इस त्योहार को और भी खास बना दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की लाभार्थी 1.27 करोड़ महिलाओं को राखी से पहले तोहफा देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि लाहडला बहनो के खाते में 250 रुपये का तोहफा दिया जाएगा. यह रकम सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. यह सिर्फ एक सहायता नहीं बल्कि रिश्तों के सम्मान और बहनों के स्वाभिमान का प्रतीक है.

लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये

बता दें कि लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाने के संकेत दिए है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अक्टूबर से यह राशि 1500 कर दी जाएगी. दिवाली और भाई दूज के बीच बहनों के खाते में यह रकम चली जाएगी. यह ऐलान उज्जैन के नलवा गांव में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया गया जहां खुद मुख्यमंत्री मंच से पैसा ट्रांसफर कर महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

कब आई लाडली बहनों की 26वीं किस्त?

बता दें 12 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खातें में योजना की 26वीं किस्त ट्रांसफर की है. सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं बल्कि सरकार ने लाडली बहनों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है. अब जो महिलाएं फैक्टरी और अन्य जगह काम करना चाहेंगी और रजिस्ट्रेशन कराएंगी उन्हें 5000 रुपये की सहायती भी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता की सरकार ने दी दिल्ली की टीचर्स को खुशखबरी, इन सरकारी टीचर्स की बढ़ाई सेवा अवधि और सैलरी

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 23 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना का लाभ उठा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read