मनोरंजन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर एक्टर ने दी फैंस को ये सलाह

Manoj Bajpayee:  अक्सर सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें आती रहती हैं. अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. एक्टर ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक नोट शेयर कर फैन्स को ये जानकारी दी है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने सभी से अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन से बचने की भी अपील की है.

नोट शेयर कर ट्विटर अकाउंट हैक होने की दी जानकारी

मनोज ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर के गए नोट लिखा, “मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. प्लीज आज मेरी प्रोफ़ाइल से आने वाली किसी भी चीज़ से तब तक न जुड़ें जब तक कि प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं हो जाता. रिजोल्यूशन की दिशा में काम कर रहा है. आपको सूचित किया जाता रहेगा.

हैक ट्विटर अकाउंट पर फिलहाल नहीं हुई है कोई छेड़छाड़

उनके ट्विटर प्रोफाइल पर अभी तक कोई एक्टिविटी नहीं देखी जा सकी है. दिख रहे पोस्ट गुरुवार के हैं और उनके काम के बारे में हैं. उनमें से एक पोस्ट का रीट्वीट है जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ देखने के लिए कहा गया है, जबकि एक अन्य दिल्ली में ठंड के मौसम के बारे में है. गुरुवार से उनकी टाइमलाइन पर उनके पिछले काम की तारीफ करने वाले फैन्स के रीट्वीट भी हैं.

ये भी पढ़ें-Athiya Shetty-KL Rahul: इस बंगले में होगी अथिया और केएल राहुल की ग्रैंड वेडिंग, आ गई वेडिंग डेट

मनोज बाजपेयी वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज ने पिछले महीने अपूर्व सिंह कार्की की अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की है. पॉपुलर वेब शो एस्पिरेंट्स, सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड और फ्लेम्स के लिए जाने जाने वाले, अपूर्व इस फिल्म के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं.हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया था. इस म्यूजिक एल्बम में उन्होंने अपनी फेमस फिल्म सत्य के पॉपुलर सॉन्ग ‘सपनों में मिलती है’ के रीमेक में एक्टिंग की है. कुड़ी मेरी टाइटल से, नए सॉन्ग में उन्हें ध्वनि भानुशाली और अभिमन्यु दासानी के साथ देखा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

8 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

13 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

27 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

28 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

58 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago