यूटिलिटी

MGNREGA : मनरेगा मजदूरों के लिए 1 जनवरी से ऑनलाइन अटेंडेंस, अनिवार्य होगा नया सिस्टम

MGNREGA Digital Attendance : मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ी खबर है. यदि आप नही जानते है तो हम आपको बताने वाले है कि मनरेगा मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने नए साल से बड़े बदलाव का ऐलान किया है. 1 जनवरी से मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी होगी, यह नियम पूरे देश के लिए अनिवार्य कर दिया गया है.  1 जनवरी 2023 से महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लायमेंट गारंटी स्कीम  (MGREGS) के जरिए डिजिटल अटेंडेंस को पूरे देश भर में लागू कर दिया गया है.

मई 2021 में केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरी में भ्रष्टाचार खत्म करने और श्रमिकों को समय पर मेहनताना दिलाने के लिए इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था. इसमें एक मोबाइल एप National Mobile Monitoring System (NMMS) के जरिये हाजिरी लगना अनिवार्य किया गया था. 16 मई 2022 से इसे 20 या उससे ज्यादा कर्मचारियों वाली साइटों पर अनिवार्य कर दिया गया था. इस एप में दो बार स्टांप के साथ वर्कर की जियोटैग के जरिये फोटो भी अपलोड की जाती है. हालांकि मोबाइल एप्लीकेशन की उपलब्धता सिर्फ सुपरवाइजर या कम मजदूरों के पास रहती है, खासकर स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी समस्या सामने आ रही थी.

ये भी पढ़ें- Bihar: कोहरे ने रोकी रफ्तार, बिहार में 60 से अधिक ट्रेनें 14 घंटे तक लेट, बस सेवाओं पर भी दिखा असर

एप से हाजिरी (attendance system ) बनाने के लिए इलेक्ट्रानिक मस्टर रोल (muster roll) की जरूरत है, जो कागजी मस्टर रोल की जगह लेता है. लेकिन मजदूरों का मस्टर रोल श्रमिकों की आवश्यकता और आपूर्ति पर भी निर्भर करता है. ऐसे में यदि ऑनलाइन मस्टर रोल में निश्चित वर्करों में कमी आती है तो समस्या होगी. दो बार की स्टांप्ड फोटोग्राफ भी एक समस्या है, क्योंकि अक्सर दोबारा फोटोग्राफ (digital attendance) के लिए मजदूरों को उसी कार्यस्थल पर जाना पड़ता है.

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme (MGREGS) एक रोजगार गारंटी योजना है. इस स्कीम को 7 सितंबर 2005 को संसद में कानून के जरिये लागू किया था. यह योजना हर साल 18 साल से अधिक उम्र के ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी देती है. इसमें रोजाना 220 रुपये की न्यूनतम मजदूरी दी जाती है. इसके लिए केंद्र सरकार सालाना 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का बजट बनाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

39 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago