यूटिलिटी

अगर आपका पैन कार्ड खो गया है तो सिर्फ 10 मिनट में डाउनलोड करें ePAN! जानिए आसान तरीका

PAN Card Reapply: पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर सबसे अहम बिजनेस आईडी है. देश में किसी भी तरह का वित्तीय लेनदेन करने के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी. ऐसे में आपके पास यह जरूरी दस्तावेज होना बेहद जरूरी है. यह एक अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर है जो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है. अगर आपका पैन कार्ड कहीं खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इसके लिए दोबारा आवेदन करके घर बैठे डुप्लीकेट पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे खोया हुआ पैन कार्ड वापस पाया जा सकता है-

पैन कार्ड खो जाने पर तुरंत करें ये काम-

अगर आपका पैन कार्ड खो गया है तो सबसे पहले आप इसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में कर सकते हैं. पैन एक महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है. ऐसे में कोई भी इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है, इसलिए आपको इसके गायब होने की सूचना पुलिस को पहले से देनी चाहिए. इसके बाद आप दोबारा डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में पड़ने वाली पसीने छुड़ाने वाली गर्मी, IMD ने जारी कर दिया है अलर्ट, 5 दिन में ही 5 डिग्री बढ़ जाएगा पारा

पैन कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन-

-इसके लिए सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.protean-tinpan.com/ पर

-इसके बाद आपको Changes/Correction in Existing Pan data को सेलेक्ट करना है.

-इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आवेदक को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

-इसके बाद एक टोकन नंबर जेनरेट होगा जो आवेदक के ईमेल पर भेजा जाएगा.

-इसके बाद आपको व्यक्तिगत विवरण दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप भौतिक या ई-केवाईसी या ई-साइन के माध्यम से सभी विवरण जमा कर सकते है.

-इसके बाद, आपको अपने विवरण को सत्यापित करने के लिए एनएसडीएल कार्यालय को मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, 10वीं प्रमाण पत्र आदि की एक प्रति भेजनी होगी.

-वहीं ई-केवाईसी के लिए आपको आधार नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेबसाइट पर दर्ज करना होगा.

-इसके बाद ई-पैन या फिजिकल पैन में से अपनी जरूरत के विकल्प को चुनें.

-इसके बाद अपना पता भरें और इसके बाद पेमेंट करें.

-भारत में रहने वालों को 50 रुपये और विदेश में रहने वालों को 959 रुपये शुल्क देना होगा.

-इसके बाद 15 से 20 दिनों में आपको फिजिकल पैन कार्ड मिल जाएगा.

-वहीं, ई-पैन कार्ड सिर्फ 10 मिनट में मिल जाएगा और आप इसकी डिजिटल कॉपी सेव कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago