Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

LPG सिलेंडर बुकिंग पर बंपर कैशबैक दे रहा है Paytm, जानें पूरा प्रोसेस

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग पर कैशबैक ऑफर कर रहा है. यह कैशबैक भारतगैस, इंडियन और एचपी गैस बुकिंग पर दिया जा रहा है.

Paytm

Paytm दे रहा है कैशबैक

पेटीएम यूजर्स को कैशबैक ऑफर देता रहता है. अब इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म फिर से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग पर कैशबैक ऑफर कर रहा है. यह कैशबैक भारतगैस, इंडियन और एचपी गैस बुकिंग पर दिया जा रहा है. इसके लिए उपभोक्ता को पेटीएम से सिलेंडर बुक कराना होगा. अच्छी बात यह है कि आप ऐप से बुकिंग को ट्रैक भी कर सकते हैं.

पेटीएम ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर बुकिंग पर यूजर्स कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए नए यूजर्स को ‘FIRSTGAS’ कोड का इस्तेमाल करना होगा. इसके साथ यूजर्स को 15 रुपये का कैशबैक मिलेगा. जबकि अन्य यूजर्स “WALLET50GAS” कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ पेटीएम वॉलेट वॉलेट में 50 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा.

पेटीएम यूजर्स इसके बारे में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भी स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. उपयोगकर्ता अपनी बुकिंग को ट्रैक करने के लिए इन-ऐप सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. इससे यूजर्स को बुकिंग प्रोसेस और बुक किए गए सिलिंडर की डिलीवरी प्रोसेस की जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़े- Business: इस छोटे से बिजनेस से होगी हर महीने 1 लाख रु तक की कमाई! सरकार भी करेगी आपकी मदद, जानिए डिटेल्स

आपको बता दें कि पहली बुकिंग के बाद ऐप बुकिंग डिटेल्स सेव कर लेता है. इससे यूजर्स को 17 अंकों की एलपीजी आईडी याद रखने की जरूरत नहीं है. यहां आपको पेटीएम से गैस सिलेंडर बुक करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताया जा रहा है.

इसके लिए आपको सबसे पहले पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा. ऐप ओपन होने के बाद आपको Book Gas Cylinder टैब पर जाना होगा. यह विकल्प आपको रिचार्ज और बिल भुगतान श्रेणी में मिलेगा. इसके बाद आपको एलपीजी सिलेंडर सर्विस प्रोवाइडर का विकल्प चुनना होगा.

फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों का एलपीजी आईडी/उपभोक्ता नंबर देना होगा. इसके बाद आप भुगतान कर बुकिंग जारी रख सकते हैं. इसके लिए आप पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड या नेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पेटीएम यूजर्स को पोस्टपेड से गैस बुकिंग की सुविधा भी देता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital