होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम
केंद्र की मोदी सरकार देश के पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है. यह सहायता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाती है. यह वित्तीय सहायता 2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दी जाती है. मोदी सरकार अब तक पीएम किसान की 13 किस्तें लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है. अब किसान पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि जुलाई के पहले हफ्ते में पीएम किसान की 14वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है. योजना की 13वीं किस्त 27 फरवरी 2023 को जारी की गई थी.
पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ उठाने के लिए 2 चीजें बेहद जरूरी हैं. पहला- लाभार्थी किसान का पीएम किसान ई-केवाईसी किया हुआ होना चाहिए. दूसरा- योजना से जुड़े लाभुकों का भूमि सत्यापन हो चुका है. अगर ये दोनों बातें पूरी नहीं हुईं तो आपकी पीएम किसान किस्त अटक जाएगी.
-सभी संस्थागत भूमि धारक इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं.
– वे किसान परिवार जिनमें एक या एक से अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों के हैं वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं-
-संवैधानिक पदों पर हैं या पहले भी रहे हैं.
-पूर्व और वर्तमान मंत्री, राज्य मंत्री, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, लोकसभा, राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष.
-केंद्र, राज्य सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों, विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संलग्न कार्यालयों, स्वायत्त संस्थानों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी और साथ ही स्थानीय निकायों, एलवी के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ) वर्ग, समूह डी कर्मचारी)
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…