देश

UCC पर हुए सर्वे के आंकड़ों ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, जानें क्या है लोगों की राय

Survey on UCC: देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की बीजेपी ने अपनी कोशिशों को तेज कर दिया है. वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में यूसीसी का मुद्दा उठाया. जिसके बाद से देश में यह चर्चा का विषय बन गया है. कई विपक्षी पार्टियां इसका जमकर विरोध कर रही हैं. इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस शामिल है. कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 1 जुलाई को बैठक बुलाई, जिसमें संसद के मानसून सत्र में यूसीसी को लेकर पार्टी ने रणनीति बनाई है. लोकसभा चुनाव से पहले देश का यह बड़ा मुद्दा बन गया है. वहीं देश के लोग इसे लेकर क्या सोचते हैं. इसको लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया और जनता की राय जाननी चाही.

सी वोटर सर्वे में लोगों ने जो जवाब दिए वो बिल्कुल भी कांग्रेस के लिहाज से अच्छे नहीं है, हो सकता है यह कांग्रेस के सपने पर पानी फेर दे. सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कांग्रेस का साथ देने चाहिए ? चलिए आपको बताते जनता इस पर क्या जवाब दिया ?

कांग्रेस पर भारी पड़ेगा UCC  का मुद्दा

इस सवाल के जवाब में 59 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया और कहा कि कांग्रेस को बीजेपी का साथ देना चाहिए, जबकि मात्र 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस को बीजेपी का साथ नहीं देना चाहिए. वहीं 7 प्रतिशत लोगों ने इस बारे में अपनी कोई राय नहीं दी है. बता कि फिलहाल मौजूदा समय में कांग्रेस का भी रुख यही है. सर्वे के इस रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में यूसीसी का मुद्दा कांग्रेस पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. ऐसे कांग्रेस को जल्दी अपनी इस मुद्दे पर रुख साफ करना होगा.

पीएम मोदी ने क्या कहा था ?

पीएम मोदी ने भोपाल में यूसीसी पर बात करते हुए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि  वोट बैंक के भूखे लोग इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया, एक ही घर में एक सदस्य के एक कानून और दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो तो घर चल पाएगा क्या. तो ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा?

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago