यूटिलिटी

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का कर रहे इंतजार! ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों की आर्थिक मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से  पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के जरिए किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है. ये 6000 रुपए की राशि केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से चार महीने के अंतराल पर तीन किस्त में जारी की जाती है. यानी हर चौथे महीने में किसानों के खाते मे 2000 रुपए की किस्त दी जाती है.

ऐसा माना जा रहा है कि नए साल (New Year) के मौके पर केंद्र सरकार किसानों को 13वीं किस्त (13th Installment) जारी करने वाली है. हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारिख अभी तक जारी नहीं की गई है. अगर आप भी इस योजना का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं तो पीएम किसान योजना की नई लिस्ट ( PM Kisan Yojana New List) में अपना नाम चेक कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के पोर्टल पर 13वीं किस्त पाने वाले इन किसानों की लिस्ट जारी कर दी गई है. अगर आप इसकी जांच करना चाहते हैं तो आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. यहां आप अपने नाम के साथ ही आसपास और पूरे गांव के लोगों का नाम चेक (Name in PM Kisan Yojana List) कर सकते हैं. साथ ही अगर आप दूसरे गांव के भी किसी किसान का नाम चेक करना चाहे तो भी आप यहां चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Banda Accident: बांदा में कंझावला जैसी वारदात, ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को 3 KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में नाम 

सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां पर आपको फॉर्मर कॉर्नर के जरिए बेनिफिशियरी लिस्ट में जाना होगा. बेनिफिशियरी लिस्ट में क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपेन होगा. इस पेज पर आपको जिला, सब जिला, ब्लॉक और गांव के नाम की जानकारी भरनी होगी. वहीं अब सभी जानकारी भरने के बाद आपको सामने लिस्ट ​दिख जाएगा, जहां आप अपना नाम या गांव में किसी का भी व्यक्ति का नाम चेक कर सकते है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

33 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago