यूटिलिटी

Ration Card: राशन कार्डधारकों को लगा झटका, सरकार ने घटाया चावल का कोटा, जानें अब मिलेगा क‍ितना राशन

Ration Card: राशन कार्डधारकों को तगड़ा झटका मिला है. सरकार ने फ्री राशन योजना के न‍ियमों में बड़ा बदलाव करते हुए राशन कार्ड के तहत मिलने वाले चावल के कोटे को कम करने का फैसला लिया है. ये फैसला तेलंगाना सरकार ने लिया है जिसके चलते अब राज्य के लोगों को 1 किलो चावल कम दिया जाएगा. राज्य सरकार ने बुधवार से तेलंगाना में राशन कार्ड रखने वाले लगभग 91.5 लाख परिवारों को फ्री चावल का वितरण शुरू किया है. लाभार्थी परिवार के प्रत्येक सदस्य को इस साल मार्च तक यानी अगले तीन महीने तक 5 किग्रा. चावल मिलेगा.

सरकार ने राशन के नियमों में बदलाव करते हुए कहा कि अब से राशन कार्डधारकों को फ्री में चावल (Free rice to ration card holders) की वितरण में बदलाव किया जा रहा है. इसकी मात्रा को कम कर दिया गया है. यह फैसला तेलंगाना सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए किया है.

जानिए क्यों किया चावल का कोटा कम

तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति मंत्री गंगुला कमलाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के जरिए आपूर्ति किए गए चावल में सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण मई 2021 से दिसंबर 2022 के बीच की अवधि के दौरान 200 किलोग्राम के जगह  203 किलोग्राम चावल मिल रहा था. यानी 3 किलो चावल ज्यादा मिल रहा था. जिसके चलते अब राज्य सरकार ने इस साल जनवरी से मार्च तक अगले तीन महीनों के लिए प्रति माह एक किलोग्राम कम करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें- Zero Balance Savings Account: जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट खुलवाने का क्या है प्रोसेस, जानिए कितनी होती है लिमिट्स

अप्रैल से मिलेगा 6 किलो चावल

अप्रैल से राशन कार्ड रखने वाले सभी परिवारों को प्रति व्यक्ति 6 किलो चावल का वितरण फिर से शुरू कर दिया जाएगा. पीएमजीकेवाई के जरिए  54.48 लाख परिवारों को फायदा दिया जा रहा है. इसके साथ ही  राज्य सरकार अपने खर्च पर 92 लाख लाभार्थियों को चावल दे रही है.

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने दिए 1500 रुपये

केंद्र सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन के समय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त चावल दिया था, वहीं राज्य सरकार ने अतिरिक्त रूप से दो महीने के लिए प्रति परिवार 1,500 रुपये और प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रति परिवार 500 रुपये प्रदान किए थे.

Dimple Yadav

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

6 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

19 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

43 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

58 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago