देश

Delhi Crime: दिल्ली में लड़की की लाश को कार से घसीटने के मामले में सामने आया चश्मदीद का बयान, बयां किया खौफनाक मंजर

Delhi Accident Update: राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में लड़की के साथ खौफनाक दरिंदगी को अंजाम दिया गया. दिल्ली में नशे में धुत पांच लड़के अपनी कार से लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए चले गए. पुलिस ने अब इस मामले की बारीकी से की जांच शुरू कर दी है. वहीं, लड़की की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जिसके बाद मामले में अब नए-नए मोड़ सामने आने लगे हैं. लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में सिर पर चोट का जिक्र किया गया है.

वहीं अब इस मामले में एक चश्मदीद का बयान भी सामने आया है. चश्मदीद ने मीडिया से बात करते हुए कई बड़ी कही हैं. जिससे इस मामले में नया एंगल सामने आ गया है. वहीं चश्मदीद के बयान के बाद लड़की की हत्या की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

‘शव का ऊपर का हिस्सा क्षत-विक्षत नहीं था’

मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के सिर में चोट का जिक्र किया गया है. वहीं चश्मदीद ने बताया कि लड़की की हत्या पहले ही कर दी गई थी. बाद में लड़की को गाड़ी में फंसा के छोड़ दिया गया. युवती के शव का ऊपर का हिस्सा क्षत-विक्षत नहीं था. उसने बताया कि गाड़ी ने दो से तीन चक्कर लगाए थे, पहले उसे लगा कि गाड़ी पंचर है बाद से उसे शक हुआ. चश्मदीद ने ये भी दावा किया कि स्कूटी का एक्सीडेंट किसी ने होते हुए नहीं देखा. वहीं इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें- Greater Noida में भी दिल्ली जैसी वारदात, ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिली लड़की की सिर कुचली लाश

हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए- राखी बिरला

वहीं इस मामले पर सुल्तानपुरी इलाके में महिला को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला की गाड़ी के शीश को तोड़ दिया. जिसके बाद राखी बिरला ने कहा ”लोगों का गुस्सा जायज़ है और होना भी चाहिए. पुलिस प्रशासन का लचर रवैया है. लोगों को गुस्सा मुझ पर या मेरी गाड़ी पर उतरे उससे फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि हमारी गुड़िया को न्याय मिलना चाहिए. उन दरिंदों को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए. लोगों को लगा कि वह पुलिस गाड़ी है.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago