होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Post Office Small Saving Scheme: सरकार जनता के लाभ के लिए कई तरह के स्कीम शुरू करती रहती है. लेकिन पोस्ट ऑफिस के स्माल सेविंग स्कीम (Post Office Scheme) में केवल पैसों पर मुनाफा ही नहीं, बल्कि कई लाभ मिलता रहता हैं. खासकर टैक्स को लेकर अधिक लाभ दिया जा रहा है. अगर कोई सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स की सेविंग (Tax Saving) करता है तो पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं (Post Office Scheme) उन लोगो के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं. यहां हम आपको ऐसे ही एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जो वर्तमान में फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज से अधिक रिटर्न दे रही है. साथ ही टैक्स के छूट का भी लाभ दे रही है.
बता दें कि पोस्ट ऑफिस Post Office की यह बचत योजना टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit Scheme) है. इसे नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट भी कहा जाता है. इस स्कीम की ब्याज दर हर तीन महीने के बाद संशोधित होती रहती है. तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी डिटेल…
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट का ब्याज दर (Post Office TD Interest Rate) फिक्स डिपॉजिट के कुछ टेन्योर के लिए एक जैसा ब्याज दे रहा है, जबकि कुछ अवधि के बाद अधिक ब्याज दे रहा है. आप इसमें टर्म डिपॉजिट भी कर सकते हैं. एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए भी आप इसमें निवेश कर सकते है. 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे के लिए इस योजना में अकाउंट खुलवा सकते है.
ये भी पढ़ें- Reliance Jio का यूजर्स के लिए न्यू ईयर पर धमाका, इस Plan के साथ मिल रहा 75GB डेटा फ्री
इस योजना के जरिए आपको हर साल ब्याज मिलेगा. इसमें न्यूनतम आपको 1000 रुपये निवेश करना पड़ता है, जबकि अधिकतम निवेश करने की कोई सीमा नहीं है. वार्षिक ब्याज खाताधारक के बचत खाते में जमा किया जाता है. इस योजना में आपको 5 साल के टीडी के लिए आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख तक की टैक्स छूट दी जा रही है.
पोस्ट ऑफिस एक साल की अवधि के लिए 5.5 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है. दो और तीन साल के लिए, ब्याज दर क्रमशः 5.7 फीसदी और 5.8 प्रतिशत तय किया गया है. इंडिया पोस्ट 5 साल की अवधि पर 6.7 प्रतिशत का ब्याज दर दे रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…
LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…
11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…
असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…
Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…
MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…