होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
‘सर्कस’ (फोटो)
Ranveer Singh Cirkus Box Office Collection: कॉमेडी फिल्म रोहित शेट्टी की और रणवीर सिंह की जोड़ी की तीसरी फिल्म ‘सर्कस’सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बता दें कि इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन सुपरस्टार रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सबको निराश कर दिया है. मेकर्स को उम्मीद थी कि, ये फिल्म क्रिसमस के फेस्टिव पर कुछ कमाल करेगी. लेकिन ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ‘सर्कस’ ने 6.40 करोड़ का कलेक्शन ही किया. वहीं रविवार की छुट्टी होने का भी फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ है.और ‘सर्कस’ को दर्शकों ने नकार दिया है. फिल्म को वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में फुटफॉल नहीं मिला है नतीजतन फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक है. चलिए जानते हैं ‘सर्कस’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की है.
कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ पूरी तरह नाकाम रही. रिलीज हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो 23 दिसंबर को ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ‘सर्कस’ ने 6.40 करोड़ का कलेक्शन ही किया. वहीं रविवार की छुट्टी का भी कोई फायदा नहीं हुआ है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 7.45 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘सर्कस’ की कुल कमाई अब 20.10 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Ranbir Kapoor: आलिया-रणबीर हुए रोमांटिक, शेयर की KISS करते हुए फोटो…
बता दें कि 60 के दौर में ले जाने वाली ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जानी लीवर जैसके कई कलाकार हैं इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गयी. रणवीर और रोहित शेट्टी की सिम्बा और सूर्यवंशी हिट रही थी लेकिन ‘सर्कस’ में इस जोड़ी ने पूरी तरह निराश किया है. वीकेंड के कमाई के आंकड़े देखकर तो इस फिल्म के अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…