होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
रद्द हुईं 270 ट्रेनें
Train Cancelled: उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है. हर दिन अब सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. देश में रेल यातायात आज भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है. खराब मौसम और कोहरा रेल यात्रियों की मुश्किल काफी बढ़ा रहा है. घने कोहरे के चलते पूरे देश में आज, गुरुवार 29 दिसंबर को भी भारतीय रेलवे (Indian Railway) को 314 ट्रेनों को रद्द (Cancelled Train list 28 dec. 2022) कर दिया है. कल रेलवे ने 323 ट्रेनें कैंसिल किया था. भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी किया गया है. आप भी अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी ले सकते है.
आज कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है. वहीं आज रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट (Train Late) भी चल रही हैं. 274 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है. 36 रेलगाड़ियों को आज आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. रेलवे ने आज 24 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी किया है. आज 9 ट्रेनों उनके निर्धारित रूट के बजाय रास्ता बदलकर अलग रूट पर चलाया जा रहा है.
यदि आज आपको ट्रेन से यात्रा करना है तो आपको घर से स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train Status) एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट तथा NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी गई है. ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए ये दो महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइट
https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes
https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2
आज रद्द की गई ट्रेनों में 01633 नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा, 04030 फरुखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, सहारनपुर – दिल्ली, 04424 जींद-दिल्ली एक्सप्रेस जींद जंक्शन – दिल्ली जं,. 04550 पटियाला – अम्बाला छावनी जं., 05093 गोरखपुर – गोंडा जंक्शन, 05155 छपरा- गोरखपुर, 09603 जयपुर – लोहारू, 12034 नई दिल्ली शताब्दी नई दिल्ली – कानपुर सेंट्रल, 12241 सुपरफास्ट चंडीगढ़ – अमृतसर जंक्शन, लखनऊ – आनंद विहार टर्मिनल, 12584 डबल डेकर एसी आनंद विहार टर्मिनल- लखनऊ, 01605 एक्सप्रेस स्पेशल पठानकोट – ज्वालामुखी रोड, 01617 दिल्ली – शामली, 01618 एक्सप्रेस स्पेशल शामली दिल्ली, 04030 फरुखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला 04041 दिल्ली सराय रोहिल्ला – फरुखनगर, 04042 फरुखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला, 04383 प्रयागराज संगम- जौनपुर जंक्शन, , 04384 जौनपुर जंक्शन- प्रयागराज संगम और 04964 पानीपत – दिल्ली हैं.
जिन ट्रेनों का रूट बदला है उनमें 12965 सुपरफास्ट एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस – गांधीधाम, 14722, अबोहर – जोधपुर, 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सूरत – छपरा, 04444 नई दिल्ली – गाजियाबाद और 11059 छपरा एक्सप्रेस लोकमान्यतिलक – छपरा शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…