होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- cricket.com.au (@cricketcomau)/ Twitter
Australia vs South Africa 2nd Test Highlights: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को 204 रनों पर ढेर कर एक पारी और 182 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज पर कब्जा जमाते ही ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 साल बाद जीत दर्ज की.
बात अगर इस मुकाबले की करे तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट 4 दिन भी नहीं चला. पूरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज और बल्लेबाजों का दबदा रहा. चौथे दिन के खेल की शुरुआत जब हुई थी तो साउथ अफ्रीका के 9 विकेट हाथ में थे. लेकिन, उसके 9 विकेट दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से पहले ही ढेर हो गए.
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant का व्हाइट बॉल करियर खत्म? सिलेक्टर्स पर भड़के फैंस, बोले- ‘पंत ने क्या बिगाड़ा है’
ऑस्ट्रेलिया ने 575/8 पर घोषित की पहली पारी
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर एक पारी और 182 रन की जीत हासिल की, जिससे सीरीज पर भी कब्जा किया. मेजबान टीम द्वारा आठ विकेट पर 575 रन के विशाल स्कोर पर घोषित किए जाने के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. ऑस्ट्रेलिया की लगातार इस जीत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान में और बढ़त हासिल की.
वॉर्नर का शानदार डबल टन
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ शुरुआत से ही बनाई रखी. इसमें सबसे बड़ा रोल डेविड वार्नर का रहा. जो 200 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. ये डबल टन टेस्ट क्रिकेट में उनका तीसरा, वह भी उनके 100वें टेस्ट मैच में आया. वॉर्नर के लिए ये मैच बेहद खास रहा है क्योंकि वो काफी समय से रेड बॉल फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे है, जिसके बाद टीम में उनकी जगह पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे.
मगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो एक बार फिर अपनी लय में लौट रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा साउथ अफ्रीका पर साफ नजर आया. ऐसे में 16 साल का इंतजार तो खत्मन होना ही था.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…