यूटिलिटी

Trains Running Late: कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो, 23 ट्रेनें लेट, कई फ्लाइट्स प्रभावित

Trains Running Late: उत्तर भारत समेत पूरे  देश में कोहरे का प्रकोप बना हुआ है.  हवाओं की तेज रफ्तार और छिटपुट बूंदाबांदी से आज (12 जनवरी) इसमें कुछ हद तक कमी देखने को मिली है लेकिन फिर भी विजिबिलिटी कम रहने के कारण कोहरे का यातायात पर प्रभाव बना हुआ है. कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में भारतीय रेलवे की 23 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. वहीं कई फ्लाइट्स भी घने कोहरे के कारण प्रभावित हुई हैं.

मौसम में हुए बदलाव और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदला बदला लग रहा है. दिल्ली में देर रात हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं से ठंड का कहर जारी है. हालांकि कोहरे में कमी देखने को मिली है. लेकिन धुंध की हल्की परत छाएं रहने से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इसके साथ-साथ हवाई यात्रा पर भी इसका प्रकोप देखने को मिला है.

दिल्ली में कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण का कहर भी देखने को मिला है. दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर आज भी बेहद खराब स्थिति में है. केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार आज सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 351 दर्ज किया गया, जो बेहद ही खराब श्रेणी माना जाता  है.

ये भी पढ़ें- Sultanpur: संजय सिंह को कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा, 21 साल पुराने मामले में AAP सांसद दोषी करार

ट्रेनें घने कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही हैं

उत्तर भारत में घने कोहरे (Dense Fog) की वजह से आज (12 जनवरी) को उत्तर रेलवे जोन में 23 ट्रेनें अपने समय से देरी पर चल रही हैं. इसके साथ ही दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स भी खराब मौसम और कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago